Priyanka Chopra Deepfake: प्रियंका चोपड़ा का वायरल हुआ डीपफेक वीडियो, देसी गर्ल की आवाज के साथ की ऐसी हरकत
Priyanka Chopra Deepfake Video: इन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेसेस लगातार डीपफेक का शिकार हो रही हैं। जिसमें AI की मदद से उनके चेहरे को को किसी अन्य के साथ मॉर्फ्ड करके वायरल कर दिया जाता है। तकनीक का गलत इस्तेमाल कर कभी सेलिब्रेटी के चेहरे या फिर उसकी आवाज के साथ छेड़छाड़ की जाती है। हैरानी की बात यह है कि ये मामले लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं।
आपको बता दें कि, सबसे पहले मशहूर अभिनेत्री रश्मिका मंदाना डीपफेक का शिकार हुईं थी। इसके बाद कैटरीना कैफ, काजोल और आलिया भट्ट जैसी एक्ट्रेसेस भी इससे नहीं बच पाईं। वहीं अब बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भी डीपफेक का शिकार हो गईं। इस वायरल वीडियो उनके चेहरे से नहीं बल्कि आवाज से छेड़छाड़ की गई है।

प्रियंका चोपड़ा का इंटरनेट पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह ब्रांड प्रमोशन करती हुई नजर आईं। इस मॉर्फ्ड वीडियो में प्रियंका के शब्दों को बदलकर उनकी आवाज के साथ छेड़छाड़ की गई है। इस वीडियो में एक्ट्रेस ब्रांड प्रमोशन करने के बजाय अपनी महीने की कमाई बताती हुई नजर आईं। चलिए जानते है इस डीपफेक वीडियो में एक्ट्रेस द्वारा क्या बोला गया है।
प्रियंका इस वीडियो में कहती हैं, 'साल 2023 में मैंने 1 हजार लाख रुपये कमाए हैं। मैंने फिल्मों और गानों के साथ-साथ इनवेस्टमेंट प्रोजेक्ट्स में पैसा लगाया। मैं अपनी दोस्त रुचि भल्ला को भी इस प्रोजेक्ट का सुझाव देना चाहूंगी। आप इस से हर हफ्ते 3 लाख रुपये कमा सकते हैं।' पहली बार में इस वीडियो को देखकर आप रियल और फेक में फर्क नहीं कर पाएंगे। लेकिन अगर एक्ट्रेस की लिपसिंग को ध्यान से देखेंगे तो वह उनकी आवाज से बिल्कुल अलग है।
आपको बता दें कि, सबसे पहले रश्मिका मंदाना डीपफेक का शिकार हुई थीं। एक लड़की जो कि लिफ्ट में वॉक कर रही होती है उसके चेहरे से एक्ट्रेस को मॉफ्ड कर दिया जाता है। इसके बाद ये सिलसिला बढ़ता ही गया। कैटरीना कैफ, आलिया भट्ट और फिर काजोल भी इसका शिकार बनीं और उनके चेहरे का गलत इस्तेमाल किया गया।












Click it and Unblock the Notifications