Sussanne Khan हुईं Oops मोमेंट का शिकार, कैमरे के सामने उड़ी उनकी स्कर्ट और फिर जो हुआ...
Sussanne Khan Viral Video: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान भले दी एक्टिंग की दुनिया से दूर हों लेकिन इसके बावजूद वह अक्सर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया जिसमें अपने बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी के साथ फिल्म 'हीरामंडी' की स्क्रीनिंग पर पहुंची।
सुजैन खान को अक्सर उनके बॉयफ्रेंड बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी के साथ स्पॉट किया जाता है। दोनों लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हाल ही में दोनों संजय लीला भंसाली की फिल्म हीरामंडी की स्क्रीनिंग पर पहुंचे। इस दौरान दोनों ने एकसाथ जमकर पोज दिए। लेकिन अचानक कैमरे के सामने सुजैन ऊप्स मोमेंट का शिकार हो गईं।

सुजैन और उनके बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी को साथ देखकर पैपराजी ने उन्हें रोक लिया और दोनों ने खूब पोज दिए। इस दौरान अचानक सुजैन की काले रंग की स्कर्ट उड़ने लग गई। जिसकी वजह से सुजैन काफी घबरा गईं। इसके बाद उन्होंने जैसे-तैसे अपनी स्कर्ट को संभाला और उस जगह को बदलकर उन्होंने बड़े ही कॉन्फिडेंस के साथ एक बार फिर अर्सलान के साथ पोज दिए।
सुजैन खान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि फैंस उन्हें बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'जब संभाल नहीं सकती, तो ऐसी ड्रेस पहनती ही क्यों हो?' एक ने लिखा, 'अब ऐसी ड्रेस पहनोगी तो यही होगा।' एक यूजर ने लिखा, 'जब कपड़े सही से कैरी नहीं होते तो कुछ ढंग का ही पहन लो।'
बता दें कि, ऋतिक रोशन से तलाक होने के बाद सुजैन खान की जिंदगी में अर्सलान गोनी आए। दोनों लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों के रिलेशनशिप को 3 साल से ज्यादा का समय हो चुका है। सोशल मीडिया पर आए दिन सुजैन अपने बॉयफ्रेंड के साथ फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती हैं। जिन्हें फैंस भी खूब पसंद करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications