नॉर्वे में संदिग्ध हमलावर ने तीर-धनुष से कई लोगों की ले ली जान, पुलिस ने किया गिरफ्तार
ओस्लो, 14 अक्टूबर। नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में एक व्यक्ति ने कई लोगों को मौत के घाट उतार दिया। रिपोर्ट के अनुसार व्यक्ति ने तीर-धनुष से कई लोगों की जान ले ली, जबकि कुछ लोग इस हमले में घायल हो गए हैं। इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। कॉन्गबर्ग शहर के पुलिस चीफ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए इस हमले में लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है।

पुलिस चीफ ओयिंग आस ने बताया कि जिस व्यक्ति ने लोगों पर हमला किया, उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, फिलहाल अब किसी अन्य आरोपी की तलाश नहीं की जा रही है। जानकारी के आधार पर हमे यह पता चला है कि इस हमले के पीछे सिर्फ एक व्यक्ति ही है। यह घटना नॉर्वे के स्थानीय समय के अनुसार 13 अक्टूबर को शाम तकरीबन 6.30 बजे हुई है। जहां पर यह हमला हुआ है वह जगह ओस्लो से तकरीबन 60 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में स्थित है। पुलिस के अनुसार संदिग्ध हमलावर पैदल शहर में लोगों पर तीर-धनुष से हमले करने लगा था। इस पूरे मामले की पुलिस जांच कर रही है और हमलावर को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है।
-
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट












Click it and Unblock the Notifications