Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अश्वेत तांत्रिक के प्यार में पागल हुई नॉर्वे की राजकुमारी, शाही परिवार से नाता तोड़ा, प्रेमी संग बेचेंगी ताबीज

नॉर्वे के शाही परिवार ने मंगलवार को एक घोषणा की है कि राजकुमारी मार्था लुईस अपने आधिकारिक कर्तव्यों और शाही संरक्षण को छोड़ देंगी। वह अपने मंगेतर के चिकित्सा व्यवसाय पर ध्यान केंद्रित करेंगी।

नॉर्वे की राजकुमारी मार्था लुईस ने शाही परिवार से संबंध तोड़ लिया है और अपने शाही कर्तव्यों को त्याग दिया है। मार्था अब शाही परिवार से दूर होकर ताबिज बेचने वाले एक स्वघोषित तांत्रिक संग रिश्ते पर ध्यान देंगी। नॉर्वे के शाही परिवार ने मंगलवार को घोषणा की है कि मार्था लुईस ने खुद ऐसा फैसला लिया है ताकि वह अपने मंगेतर के चिकित्सा व्यवसाय पर ध्यान केंद्रित कर सकें। हालांकि राजा की इच्छा के मुताबिक राजकुमारी मार्था अपना खिताब अपने पास ही रखेंगी। 2017 में मार्था के पति Ari Behn का निधन हो गया था। मार्था लुईस 2019 से वेरेट के साथ रिश्ते में है।

image- Instagram

राजकुमारी खिताब का नहीं करेंगी इस्तेमाल

राजकुमारी खिताब का नहीं करेंगी इस्तेमाल

रॉयल कोर्ट ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि मार्था लुईस फिलहाल 'राजकुमारी' शीर्षक का इस्तेमाल नहीं करेंगी। इसके साथ ही वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट या बिजनेस में शाही परिवार का उल्लेख नहीं करेंगी। मार्था की जिम्मेदारियां अब परिवार के अन्य सदस्यों को संभालने के लिए दे दी जाएगी। बयान में कहा गया, 'राजकुमारी अपनी व्यावसायिक गतिविधियों और शाही परिवार के सदस्य के रूप में अपनी भूमिका के बीच एक अंतर पैदा करने के लिए यह कदम उठा रही हैं।'

2002 में मार्था ने गंवाया हर रॉयल हाइनेस का खिताब

2002 में मार्था ने गंवाया हर रॉयल हाइनेस का खिताब

नॉर्वेजियन सिंहासन की कतार में चौथे नंबर की मार्था लुईस और वेरेट की जून में सगाई हो गई है। रॉयल कोर्ट ने कहा कि एक बार राजकुमारी मार्था संग वेरेट की शादी हो जाने पर वह शाही परिवार के सदस्य बन जाएंगे, हालांकि वेरेट के पास कोई उपाधि नहीं होगी या वह राजशाही का प्रतिनिधित्व नहीं करेंगे। चर्चित 'तांत्रिक' ड्यूरेक वेरेट के साथ अपने रिलेशनशिप की वजह से सुर्खियों में बनीं मार्था लुईस पहले भी विवादों में रह चुकी हैं। साल 2002 में मार्था ने अपना 'हर रॉयल हाइनेस हाइनेस' खिताब गंवा दिया था। उन्होंने दावा किया था कि वह परियों से बात कर सकती हैं और उन्होंने एक भविष्यवक्ता के रूप में काम करने को चुना था।

नॉर्वे में बेहद चर्चित हैं मार्था के प्रेमी वेरेट

नॉर्वे में बेहद चर्चित हैं मार्था के प्रेमी वेरेट

खिताब त्यागने के फैसले के बाद से 52 वर्षीय मार्था लुईस एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इसकी वजह उनके विवादस्पद प्रेमी हैं। वेरेट एक तथाकथित 'छठी पीढ़ी के तांत्रिक' हैं। वेरेट अपनी वेबसाइट पर 222 डॉलर का ताबीज बेचने के लिए खूब सुर्खियों में रहे थे जब उन्होंने यह दावा किया था कि ये ताबीज कोरोना से बचाती है। इसके साथ ही वे वेरेट एक वर्चुअल बातचीत के लिए 1500 डॉलर की महंगी फीस वसूलते हैं। वेरेट ने यह भी दावा किया है कि वे आयरनमैन की अभिनेत्री ग्वेनिथ पाल्ट्रो और हॉलीवुड फिल्मों के चर्चित खलनायक एंटोनियो बैंडेरस जैसी हस्तियों के साथ काम कर चुके हैं।

नार्वे में मीडिया में 'ठग' के रूप में कुख्यात हैं वेरेट

नार्वे में मीडिया में 'ठग' के रूप में कुख्यात हैं वेरेट

वेरेट ने अपनी किताब 'स्पिरिट हैकिंग' में कई अजीबोगरीब दावे किए हैं। उनका दावा है कि इंसान का दिमाग कैंसर का इलाज कर सकता है। वह अपनी वेबसाइट का इस्तेमाल 'जादुई ताबीज' बेचने के लिए करते हैं जो उनके अनुसार 'इंसान को बुरी नजर, शाप या जादू-टोने के दुष्प्रभाव से बचाता है।' वेरेट को नॉर्वे की मीडिया में 'ठग' कहा जाता है। तीन बच्चों की मां मार्था लुईस के 'ठग' वेरेस संग सगाई करने और अब ब्याह की चर्चाओं से नॉर्वे की जनता बेहद नाराज है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+