World Richest Country 2024: अमेरिका या सिंगापुर नहीं, ये है दुनिया का सबसे अमीर देश, भारत किस स्थान पर है?
दुनिया में अमीरी और गरीबी के बीच काफी लंबी रेखा खिची हुई है, किसी के पास बेशुमार दौलत है, तो कोई दो वक्त की रोटी के लिए भी तरसता है। दुनिया के अलग-अलग देशों में हमें अमीरी और गरीबी का अलग-अलग स्तर देखने को मिलता है, जो कि आर्थिक स्तर पर अलग-अलग है।
अगर आपसे पूछा जाए कि दुनिया का सबसे धनी देश कौन है तो आप आसानी से इसका जवाब अमेरिका दे देंगे। लेकिन यदि आपसे पूछा जाए कि प्रति व्यक्ति आय के हिसाब से दुनिया का सबसे अमीर देश कौन है तो आपको शायद दिमाग पर अधिक जोर देना पड़ सकता है।

आमतौर पर किसी देश की अमीरी का आकलन उसके सकल घरेलू उत्पाद या जीडीपी से लगाया जाता है जो एक निश्चित अवधि में किसी देश की वस्तुओं और सेवाओं के उत्पादन को जोड़कर बनता है। किसी देश की संपत्ति को दर्शाने के लिए इसे एक संकेतक के रूप में देखा जाता है।
लेकिन जीडीपी का प्रति व्यक्ति आकलन करने पर सूची में काफ़ी बदलाव हो जाता है। प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद वह पैमाना है जो किसी देश की राष्ट्रीय आय (किसी निश्चित अवधि में सकल घरेलू उत्पाद के माध्यम से) और उस स्थान के निवासियों के बीच संबंध को दर्शाता है।
साल 2024 में IMF(International Monetary Fund) के मुताबिक, प्रति व्यक्ति आय के हिसाब से दुनिया के 10 सबसे अमीर देशों की लिस्ट ये है।
1. लक्जमबर्ग
2024 के सबसे धनी देशों की इस लिस्ट में पहला नंबर लक्जमबर्ग का है। ये देश आबादी और क्षेत्रफल दोनों हिसाब से दुनिया का सबसे छोटे देशों की लिस्ट में शामिल है। लेकिन दुनिया के सबसे समृद्ध देशों में पहले नंबर पर शुमार है। जीडीपी पर कैपिटा की तुलना में ये देश सबसे पहले नंबर पर है। इस देश में सालाना औसत प्रति व्यक्ति आय 141.31 हजार डॉलर है।
लक्जमबर्ग दुनिया के सबसे शिक्षित और अत्यधिक कुशल कर्मचारियों को मुहैया कराने वाला देश है। इस देश में न्यूनतम मजदूरी दर सबसे अधिक है। अगर भारतीय रुपये के हिसाब से बात करें तो यहां पर एक मजदूर को भी महीने के कम से कम 2 लाख रुपये मजदूरी मिलती है।
2. आयरलैंड
आयरलैंड इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। पिछले साल आयरलैंड अमीर देशों की इस लिस्ट में पहले नंबर पर था। आयरलैंड ने कम आबादी और आर्थिक स्थिरता की वजह से ये शानदार उपलब्धि हासिल की है। दुनिया के कई लोग और महत्वपूर्ण हाउसेज ने इस देश में निवेश भी किया हुआ है। यहां पर प्रति व्यक्ति आय 117.98 हजार डॉलर है।
3. स्विट्जरलैंड
स्विट्जरलैंड इस सबसे अमीर देशों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। दुनिया के सबसे बड़े टूरिस्ट स्पॉट में से एक स्विट्जरलैंड का एक बड़ा फाइनेंशियल सेक्टर भी है। देश को कीमती धातुओं, उपकरणों, कम्प्यूटर और चिकित्सा उपकरणों जैसी मशीनरी के निर्यात से भी लाभ होता है। स्विट्जरलैंड में प्रति व्यक्ति सलाना आय 110.25 डॉलर है।
4. नॉर्वे
2024 की सबसे अमीर देशों की लिस्ट में नॉर्वे भी शामिल है। इस यूरोपीय देश की आबादी भी काफी कम और जीडीपी करीबन 102.46 हजार डॉलर है। खास बात तो ये है नॉर्वे कंट्री कई सालों से सूची का हिस्सा रही है।
5. सिंगापुर
2024 के सबसे धनी देशों की लिस्ट में पांचवां नंबर सिंगापुर का आता है। इस द्वीप देश की आबादी करीबन 60 लाख है। ये देश कई सालों से निवेश और व्यापार के मामले सबसे खास रहा है। यहां सालाना औसत प्रति व्यक्ति आय 91.73 हजार रुपए है।
भारत की स्थिति क्या है?
भारत की अर्थव्यवस्था वैसे तो जीडीपी के पैमाने पर दुनिया की पांचवीं अर्थव्यवस्था है लेकिन इस इस लिस्ट में हमारा देश 140वें नंबर पर है। एक साल पहले भारत का इस लिस्ट में 144 वां स्थान था। इस लिस्ट में भूटान 131वें नंबर पर है। वहीं बांग्लादेश इस लिस्ट में 143वें नंबर पर है।












Click it and Unblock the Notifications