नार्वे में कट्टरपंथी नेता ने बीच सड़क पर जलाई कुरान, कुछ देर बाद कार का हुआ एक्सीडेंट

ओस्लो, 05 जुलाईः नार्वे में इस्लाम-विरोधी चरमपंथी समूह के नेता के कार एक्सिडेंट का वीडियो शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में एक कार इस्लाम-विरोधी चरमपंथी समूह के नेता की की कार का पीछा कर रहा है। चरमपंथी समूह का नेता अपने साथियों के साथ ओस्लो के बाहरी इलाके में इस्लाम की पवित्र किताब कुरान को जलाकर भाग रहा था। कुछ दूर चलकर दोनों कारें टकरा जाती हैं और एसयूवी सड़क किनारे पलट जाती है।

norway

पुलिस ने 2 लोगों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि जिन दो लोगों को गिरफ्तार किया है, उनमें एक ड्राइवर है। इन दोनों लोगों के ऊपर कट्टरपंथी समूह 'स्टॉप द इस्लामाइजेशन ऑफ नॉर्वे' के नेता लार्स थोरसन की SUV को जानबूझकर टक्कर मारने का आरोप है। हादसे के वक्त कार में सवार 5 लोग घायल हो गए, जिनमें एक को हॉस्पिटल में एडमिट किया गया।

कार में भी कुरान को जलाया

कुछ इस्लाम विरोधी कार्यकर्ताओं ने पहले एक जलती हुई कुरान को चौहारे पर रख दिया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की। बाद में यहां बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए, और फिर एक महिला ने जलती हुई किताब को उठा लिया। इस पूरी घटना के बाद थोरसन अपने साथियों के साथ वहां से निकल गए। इस दौरान थोरसन अपनी कार में भी कुरान जलाता नजर आ रहा है। वीडियो में कुछ देर बाद एक मर्सिडीज, थोरसन की एसयूवी का पीछा करती दिखाई देती है और उसे टकरा कर पलटा देती है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि गाड़ी में कुरान को बुझाने वाली महिला भी शामिल थी।

दस दिन पहले हुई थी मास शूटिंग

दस दिन पहले ही नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में हुई मास शूटिंग में 2 लोगों की जान चली गई थी, जबकि 21 लोग घायल हुए थे। शहर में होने वाली सलाना 'प्राइड परेड' के दौरान इस घटना को अंजाम दिया था। तब नॉर्वे की घरेलू खुफिया एजेंसी ने इस हमले को इस्लामी आतंकवाद से जोड़ा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+