नार्वे के डांसरों ने साड्डा गली के बाद अब काला चश्मा में किया धमाल, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

नई दिल्ली, 21 जूनः नार्वे के इस डांस क्रू को यदि आप देखें तो एकबारगी गच्चा खा जाएं कि ये डांसर देसी हैं या विदेशी। भारतीय शादियों में बजने वाले गानों से ये डांसर इतने प्रभावित हो गए हैं कि इनके हर स्टेप को अपने रग-रग में बसा लिया है। तभी तो नॉर्वे के इस डांस क्रू के आगे फिलहाल बॉलीवुड भी फेल नजर आ रहा है। अगर ऐसा ही चलता रहा तो लगता है जल्द ही इन डांसरों को इंडियन शादियों में धमाल मचाने के लिए बुलाया जाने लगेगा।

the quick

इन विदेशी डांसर ने सोशल मीडिया पर अपने कमाल के डांस मूव्स से लोगों का दिल चुरा लिया। लोग इनके डांस वीडियो को खूब एन्जॉय कर रहे हैं। दी क्विक स्टाइल नाम के इस ग्रुप ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हिंदी फिल्मों के गानों पर डांस परफॉर्मेंस के बैक-टू-बैक वीडियो शेयर किए हैं। जिसे खूब पसंद किया जा रहा है।

हाल ही में वायरल वीडियो में इंस्टाग्राम पर दी क्विक स्टाइल ने फिल्म 'तनु वेड्स मनु' के 'साड्डी गली' गाने पर शादी में डांस किया है। इसे देखने के बाद आप खुद को थिरकने से रोक नहीं पाएंगे। इस वीडियो को बीते 4 दिनों में लगभग 20 लाख बार देखा जा चुका है। इसे लगभग 2 लाख लाइक्स मिल चुके हैं।

इससे पहले इस डांस ग्रुप के वीडियो को फिल्म 'बार बार देखो' के अमर अर्शी के सॉंग 'काला चश्मा', चुरा के दिल मेरा, गोरिया चली... और फिल्म मैं हूं ना का तुमसे मिल के दिल का है जो हाल, पर भी देखा जा चुका है। इनके इन वीडियो को साढ़े कई मिलियन व्यू मिले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+