जम्मू कश्मीर के बारामूला में बड़ा सड़क हादसा, सेना के जवान की मौत, 3 घायल
नॉर्थ कश्मीर के बारामूला जिले में बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। इस सड़क हादसे में सेना के एक जवान की मौत हो गई है, जबकि तीन अन्य लोग घायल हुए हैं। यह हादसा बारामूला जिले के तोरना ऊरी इलाके में हुआ है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि सेना का वाहन तोरना ऊरी में सड़क हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में हवलदार मोहम्मद सागीर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन अन्य जवान इस हादसे में घायल हुए हैं।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीनों घायल जवानों को हेलीकॉप्टर की मदद से श्रीनगर के बेस ले जाया गया, वहां से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
वहीं हवलदार सागीर के शव को अस्पताल लाया गया है जहां पर कानूनी और मेडिकल औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी। इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और इसकी जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications