रानी मुखर्जी की फिल्म Mrs Chatterjee Vs Norway का ट्रेलर रिलीज, एक्ट्रेस के 'मां' का रूप देख रो देंगे आप
Mrs Chatterjee Vs Norway Trailer Out: फिल्म 'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे' में रानी मुखर्जी एक बंगाली महिला के किरदार में नजर आ रही हैं जो कि दो छोटे बच्चों की मां भी हैं और उनके लिए लड़ती नजर आ रही हैं।

Mrs Chatterjee Vs Norway Trailer Out: बॉलीवुड की दमदार एक्ट्रेस रानी मुखर्जी एक बार फिर से लोगों के दिलों में एक अलग जगह बनाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। वह जल्द ही फिल्म 'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे' में नजर आने वाली हैं। आज रानी मुखर्जी की इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। लोगों की मानें तो ट्रेलर को देखने के बाद रोंगटे खड़े हो जा रहे हैं। ट्रेलर में रानी मुखर्जी की दमदार परफॉरमेंस साफ नजर आ रही है। आपको बता दें कि रानी मुखर्जी के फैंस लंबे समय से इस फिल्म का ट्रेलर का इंतजार कर रहे थे, जिसे आज रिलीज कर दिया गया है।

बंगाली महिला के करिदार में दिखेंगी रानी मुखर्जी
इस फिल्म में रानी मुखर्जी एक बंगाली महिला के किरदार में नजर आ रही हैं जो कि दो छोटे बच्चों की मां भी हैं और उनके लिए लड़ती नजर आ रही हैं। लोगों की मानें तो फिल्म का ट्रेलर धमाकेदार है और रानी मुखर्जी ने हमेशा की तरह ही एक बार फिर अपनी शानदार एक्टिंग से लोगों को हैरान कर दिया है।
दमदार ट्रेलर ने किया सबको खुश
रानी मुखर्जी आखिरी बार साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म 'बंटी और बबली 2' में नजर आई थीं। उसके बाद से ही उनके फैंस रानी मुखर्जी के अगले प्रोजेक्ट का इंतजार कर रहे थे। आपको बता दें कि रानी मुखर्जी कि फिल्म 'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे' एक सच्ची घटना से प्रेरित कहानी बताई जा रही है। कहानी मिसेज देविका चटर्जी नाम की एक महिला की है, जो नॉर्वे में अपने दो बच्चों के साथ रहती है।

नॉर्वे में रहने वाली एक भारतीय मां की है ये कहानी
ट्रेलर की शुरुआत में दिखाया गया है कि मिसेज देविका चटर्जी यानी रानी मुखर्जी अपने दो बच्चों और पति के साथ नॉर्वे में रहती हैं। वह अपने पति की नौकरी के चलते कोलकाता छोड़कर नॉर्वे में अपने परिवार के साथ एक नई शुरुआत करने के लिए आई हैं। वह एक साधारण हाउस वाइफ हैं जो दिनभर अपने बच्चों और घर की देखभाल में बिजी रहती हैं। वह अपने दोनों बच्चों से बहुत प्यार करती हैं। अचानक एक दिन नॉर्वे की सरकार मिसेज देविका चटर्जी से उनके दोनों बच्चों को छीनकर ले जाती है।
नॉर्वे सरकार के खिलाफ खड़ी हो जाती है वो मां
दरअसल नॉर्वे सरकार को लगता है कि मिसेज चटर्जी अपने बच्चों का सही तरह से ख्याल नहीं रख पा रही हैं। उनका मानना है कि मिसेज चटर्जी बच्चों को अपने हाथ से खाना खिलाती है। उनके साथ एक ही बिस्तर पर सोती हैं और उनकी नजर उतारने के लिए काला टीका भी लगाती है। लेकिन ये सब काम नॉर्वे की सरकार को अपने नियमों के खिलाफ लगता है।

'मुझे अपना बच्चा वापस चाहिए, नहीं तो मैं मर जाऊंगी'
ऐसे में मिसेज चटर्जी के दोनों बच्चों को फॉस्टर होम में रख दिया जाता है और यहीं से एक मां की असली लड़ाई शुरू होती है। मिसेज चटर्जी यानी रानी मुखर्जी अपने बच्चों को वापस लाने के लिए नॉर्वे की सरकार से लड़ जाती हैं और उनके खिलाफ कोर्ट तक पहुंच जाती हैं। कोर्ट में मिसेज चटर्जी रोते हुए जज से कहती है कि मुझे अपना बच्चा वापस चाहिए, नहीं तो मैं मर जाऊंगी।

रानी मुखर्जी की एक्टिंग ने खड़े कर दिए रोंगटे
रानी मुखर्जी की एक्टिंग लोगों को झकझोर रही है। उनके मां के किरदार को देखकर हर कोई हैरान हो रहा है। रानी मुखर्जी के इमोशन्स आपको रोने पर मजबूर कर देंगे। ट्रेलर में हर जगह रानी मुखर्जी दमदार डायलॉग देती नजर आ रही हैं। उनकी दमदार एक्टिंग की झलक से लोग काफी खुश नजर आ रहे हैं।

17 मार्च को रिलीज होगी ये फिल्म
इस फिल्म में रानी मुखर्जी के अलावा नीना गुप्ता, जिम सार्भ और बंगाली एक्टर अनिर्बान भट्टाचार्य नजर आएंगे। फिल्म 'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे' आगामी 17 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म की डायरेक्टर आशिमा छिब्बर हैं। वहीं इस फिल्म के प्रोड्यूसर निखिल आडवाणी, मधु भोजवानी और मोनिषा आडवाणी हैं।
-
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
OTT Release This Week: लॉन्ग वीकेंड में देख डालें ये फिल्में और सीरीज, कोरियन फैंस के लिए भी है तोहफा -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Sunjay Kapur की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव ने सास को संपत्ति से किया बेदखल, नोटिस जारी कर लिया ऐसा बड़ा फैसला -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच -
Pawan Singh को देनी होगी कितनी एलिमनी? इन 3 शर्तों को मानने पर ही पावरस्टार को तलाक देंगी ज्योति सिंह -
Sudhir Chaudhary ने छोड़ा न्यूज रूम? पत्रकार का शॉकिंग फैसला, एकता कपूर संग हाथ मिलाकर अब करेंगे ऐसा काम -
एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म के लिए खड़ा किया आलीशान सेट, इस शहर को बना दिया 'वाराणसी' -
ठग सुकेश चंद्रशेखर ने अपने जन्मदिन पर लिखा जैकलीन को इमोशनल लेटर, एक्ट्रेस से की ये बड़ी डिमांड -
5वें बच्चे के पापा बनें Youtuber Armaan Malik, बेटा हुआ या बेटी? तय डेट से पहले आई खुशखबरी -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 7: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, 7वें दिन छापे इतने पैसे -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 6: 'धुरंधर 2' की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, जानें 6वें दिन की कमाई, तोड़े कई रिकॉर्ड












Click it and Unblock the Notifications