लुधियाना: पुलिस ने 48 घंटे के भीतर बरामद कर लौटाया विदेशी युवक का आईफोन, 4 दिन पहले झपटमारों ने छीना था मोबाइल
लुधियाना में सोलो वर्ल्ड साइकिलिंग टूर के दौरान नार्वे के नागरिक एस्पेन का मोबाइल फोन छीन लिया गया था, जिसपर तत्परता से कार्रवाई करते हुए 48 घंटे में मामला सुलझाते हुए मोबाइल बरामद कर वापस लौटा दिया।

Punjab News: पंजाब के लुधियाना में नॉर्वे के नागरिक का बाइक सवार झपटमारों ने मोबाइल छीन लिया था,जिसको लुधियाना पुलिस ने बरामद कर वापस लौटा दिया है। लुधियाना पुलिस ने विदेशी नागरिक के साथ हुई लूट पर तत्परता दिखाते हुए 48 घंटे में केस को सुलझा लिया और दोनों झपटमारों को पकड़ कर लूटे गए मोबाइल को ऐस्पन को सौंप दिया गया।
जानकारी के मुताबिक नॉर्वे का रहने वाला छात्र एस्पेन साइकिल से विश्व भ्रमण करने के लिए निकला हुआ है, जिसका 4 दिन पहले बाइक सवार झपटमारों ने मोबाइल छीन लिया था। ऐसे में विदेशी नागरिक से हुई लुधियाना में लूट के बाद पंजाब पुलिस की इंटरनेशनल लेवल पर आलोचना हो रही थी, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों बदमाशों को काबू में करते हुए लूट का मोबाइल बरामद कल लिया।
Mobile phone of Norway citizen, Aspen was snatched in ludhiana during Solo World Cycling Tour. Acting promptly, Case solved within 48 hours, both the snatchers are caught and robbed mobile handed back. pic.twitter.com/PIBxoyG0fb
— Ludhiana Police (@Ludhiana_Police) December 17, 2022
लुधियाना पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि सोलो वर्ल्ड साइकिलिंग टूर के दौरान लुधियाना में नॉर्वे के नागरिक एस्पेन का मोबाइल फोन छीन लिया गया, जिसे पुलिस ने 48 घंटे के भीतर बरामद कर लिया। दोनों झपटमारों को पकड़ लिया गया और लूटे गए मोबाइल को ऐस्पन को सौंप दिया गया है। इसी के साथ लुधियाना के पुलिस कमिश्नर मंदीप सिंह सिद्धू ने स्नैचिंग की घटना के बाद परेशान ऐस्पन की मदद करने और सांत्वना देने के लिए दो नागरिकों को फ्रेंड्स ऑफ पुलिस के प्रमाण पत्र से भी सम्मानित किया।
इधर, नार्वे से साइकिल यात्रा शुरू करके 22 देशों का भ्रमण के बाद अमृतसर से लुधियाना पहुंचे विदेश युवक ऐस्पन ने पंजाब पुलिस का शुक्रिया अदा किया। विदेशी युवक ने कहा कि मैं अपना मोबाइल पाकर खुश हूं। पंजाब पुलिस ने उनके साथ काफी अच्छा व्यवहार किया और सहयोग किया। आज अगर मेरा आईफोन वापस मिला है तो वह पंजाब पुलिस की बदौलत मिला है।
बता दें कि पंजाब पुलिस के CIA-1 स्टाफ ने घटना के मुस्तैदी दिखाते हुए सीसीटीवी फुटेज को खंगाला और बदमाशों को ट्रेस करते हुए जैसे ही उनकी लोकेशन मिली तुरंत दबोच लिया।












Click it and Unblock the Notifications