जम्मू-कश्मीर: गुलमर्ग में स्कीइंग करने गया विदेशी पर्यटक हुआ लापता, बारामूला पुलिस ने किया रेस्क्यू
बारामूला पुलिस ने नॉर्वे के ओयविंद आमोट नाम के एक विदेशी पर्यटक को बचाया, जो सुबह गुलमर्ग आया था और स्कीइंग के लिए गया था।

Baramulla Police rescued Norway tourist: जम्मू-कश्मीर की बारामूला पुलिस ने शनिवार को एक विदेशी पर्यटक का सुरक्षित रेस्क्यू किया। नार्वे से आए ओयविंद आमोट सुबह गुलमर्ग आए थे और स्कीइंग (skiing) करने गए थे, लेकिन ट्रैक खो गए और खार नाला के जंगलों में गुम हो गए।
सर्चिंग के लिए दो रेस्क्यू टीमें बनाई
जिसके बाद विदेश नागरिक के लापत होने की सूचना के बाद पुलिस और पर्यटन विभाग के अधिकारियों सहित दो रेस्क्यू टीमों का गठन किया गया, जो खोए हुए पर्यटक का पता लगाने के लिए अलग-अलग दिशाओं में चले गए। जिसके बाद टीम आखिरकार उस इलाके में पहुंचीं, जहां से विदेशी को सकुशल बचाया गया।
खार नाला के जंगलों में फंसा पर्यटक
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बचाव अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि बारामूला पुलिस ने नॉर्वे के ओयविंद आमोट नाम के एक विदेशी पर्यटक को बचाया, जो सुबह गुलमर्ग आया था और स्कीइंग के लिए गया था, जबकि वापसी पर वह अपना ट्रैक खो बैठा और खार नाला के जंगलों में फंस गया।
विदेशी पर्यटक ने जताया आभार
पुलिस स्टेशन गुलमर्ग और पर्यटन विभाग की दो रेस्क्यू टीमों ने उसे रेस्क्यू किया और गुलमर्ग वापस लाया गया। एसएसपी बारामूला आमोद अशोक नागपुरे ने बचाव दलों की सराहना की और उनके लिए नकद इनाम की घोषणा भी की। इधर, विदेशी पर्यटक ने समय पर सहायता के लिए बारामूला पुलिस का शुक्रिया अदा किया।












Click it and Unblock the Notifications