Ground Report: बूंदी के किसानों ने बिरला और गुंजल को लेकर यह क्या कह दिया ? आखिर क्या है इन किसानों के मन में

Ground Report Lok Sabha Election: राजस्थान में लोकसभा चुनावों के दूसरे चरण के मतदान की तैयारियां पूरी हो गई है। नेताओं के साथ प्रत्याशियों ने मतदाताओं को रिझाने और मनाने में पूरी ताकत झौंक दी है।

प्रत्याशियों लेकर पार्टी के नेता हर कोई अपनी जीत को लेकर आश्वत है। लेकिन आमजन के मन में क्या है यह जिसने भी जानने की कोशिश वो शायद मतदाताओं का मूड समझ नहीं पाई है।

lok-sabha-election-ground-report-farmers-of-bundi-spoke-openly-expressed-their-problems

आज वन इंडिया की टीम ने कोटा-बूंदी लोकसभा सीट के ग्रामीण इलाके में किसानों, धरतीपुत्रों से उनके मन की बात को जानने की कोशिश की।

बूंदी जिले के गुमानपुरा निवासी किसानों ने चावल मील के प्रदूषण को लेकर अपनी पीड़ा सुनाई तो वहीं पिछले 10 सालों में इलाके के विकास और पेयजल की समस्याओं को खुलकर रखा।

ग्रामीण इलाके के युवा किसान ने बताया कि भाजपा के शासन काल में ही विकास कार्य हुआ है। सड़कें बन गई, पुल बन गए। एक दूसरे युवक ने बताया कि हम को प्रत्याशी को देखकर ही वोट देंगे।

बातचीत के दौरान एक किसान ने बताया कि विकास करवाना है तो मोदी को लाना पडेगा। हमारा मूड तो भाजपा का ही है। मोदी रहेंगे तो आगे भी विकास होगा। यहां तो हर आदमी का मूड मोदी को ही लाने का है।

सांसद तो दोनों ही सही जो खड़े हुए है चुनावों में। महंगाई को लेकर भी कहा कि यह सही है कि महंगाई बढ़ी है। बेरोजगारी को लेकर भी कहा कि लोग काम करना ही नहीं चाहते। काम करने वालों के लिए कोई कमी नहीं है।

पानी,बिजली की समस्याओं को भी कहा कि सभी समस्याओं का समाधान हुआ है। एक बुजुर्ग किसान ने पेंशन नहीं मिलने की समस्या भी बताई तो वहीं मनरेगा योजना में काम नहीं चलने की पीड़ा भी सुनाई।

फसलों के सही दाम को लेकर भी किसान ने कहा कि मोदी सरकार में ही सही दाम मिल रहा है। इसके बाद एक अधेड़ किसान ने तो चौंका दिया और बातचीत करते हुए कहा कि पेपर लीक से बेरोजगारी बढ़ रही है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर चुटकी लेते हुए तक कहा दिया है सब लोग इंतजार कर रहे है कि हम भी देखेंगे कैसे राज करेंगे। 18 लाख बेरोजगारों को रोजगार नहीं दिया।

लोकसभा चुनावों में भाजपा प्रत्याशी को लेकर तो दो टूक शब्दों में कह दिया कि बिरला जी तो भजन ही करेंगे। अन्य दूसरे किसानों ने भी खुलकर अपनी पीड़ा रखी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+