योगी सरकार द्वारा धर्मांतरण के लिए लाए जा रहे प्रस्तावित कानून में 'लव जिहाद' शब्द का जिक्र नहीं

नई दिल्ली। सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी की भाजपा सरकार ने घोषणा की है कि वह जल्द 'लव जिहाद' निपटने के लिए एक सख्त कानून लाएगी, लेकिन दिलचस्प बात यह है कि प्रस्तावित विधेयक में तथाकथित लव जेहाद शब्द का कोई उल्लेख नहीं होगा। लव जिहाद शब्द को अंतरजातीय विवाह को लक्षित करने के लिए गढ़ा गया है, जिसमें मुस्लिम पुरुषों को आरोपित किया जाता है कि वो एक बड़ी साजिश के तहत हिंदू महिलाओं को बहकाकर उनका धर्म बदलने की कोशिश करते हैं।

YOgi

गौरतलब है वर्तमान में यूपी के कानून विभाग में विचाराधीन 'लव जिहाद' पर प्रस्तावित कानून को अवैध रूप से धर्मांतरण निषेध कानून' कहा जाएगा। राज्य मंत्रिमंडल को कुछ दिनों में इसकी मंजूरी मिलने की उम्मीद है, जिसके बाद विधेयक को यूपी विधानसभा के आगामी शीतकालीन सत्र में रखे जाने की संभावना है। राज्य विधि आयोग द्वारा तैयार इस विधेयक पिछले साल सरकार को भेजा गया था। इसकी एक संशोधित प्रति हाल ही में राज्य के गृह विभाग को दोबारा भेजी गई थी।

Love jihad

नेटवर्क 18 ग्रुप से एक बातचीत में विधि आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति आदित्य मित्तल ने बताया कि विधयेक में 'लव जिहाद' शब्द का इस्तेमाल नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि इस विधेयक में सभी धर्मों से संबंधित धर्म परिवर्तन को नए कानून के तहत कवर किए जाएंगे और यह केवल हिंदू-मुस्लिम धर्म परिवर्तन या शादी के विशिष्ट् उद्देश्य के लिए किए गए धर्म परिवर्तन पर केंद्रित नहीं होगा।

Love jihad

प्रस्तावित कानून के प्रावधानों के बारे में बताते हुए आयोग प्रमुख ने विधेयक में इस बात पर जोर दिया है कि इसमें किसी भी तरह से किसी व्यक्ति के धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकार का उल्लंघन नहीं होगा। हालांकि उन्होंने कहा कि संभावित कानून के तहत अंतरजातीय विवाह को विशेष विवाह अधिनियम के माध्यम से तहत करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

Love jihad

उन्होंने बताया कि प्रस्तावित अधिनियम के तहत स्वैच्छिक शादी के लिए तैयार जोड़े को शादी की इच्छा व्यक्त करते हुए जिला मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पहुंचने की जरूरत होगी और इस तरह के अनुरोध के बाद प्रशासन 30-दिन नोटिस जारी करता है और इस अवधि के दौरान ऐसे प्रस्तावित विवाह पर आपत्तियां उठाई जा सकती हैं। न्यायमूर्ति मित्तल के अनुसार विधेयक का मसौदा न तो अंतरजातीय विवाह पर प्रतिबंध लगाता है और न ही उन्हें हतोत्साहित करता है।

Love jihad

उल्लेखनीय है प्रस्तावित कानून के तहत किसी को भी शादी के माध्यम से धर्म परिवर्तन के लिए किसी को लालच देने का दोषी पाया गया तो पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज करने के बाद उसे कोर्ट में सुनवाई का सामना करना पड़ सकता है और यदि आरोप सिद्ध हो जाता है, तो सामान्य श्रेणी की पीड़ित महिला की दशा में आरोपी को 5 साल तक की सश्रम कारावास की सजा हो सकती है, जबकि पीड़िता के नाबालिग या दलित होने की स्थिति में सजा की मात्रा 10 साल तक बढ़ सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+