कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सोनिया, राहुल, प्रियंका भी शामिल

कांग्रेस पार्टी की ओर से लोकसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की गई है। इस लिस्ट में 40 लोगों का नाम शामिल है।

इसमे पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का नाम भी शामिल है। उत्तर प्रदेश में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी की ओर से यह लिस्ट जारी की गई है।

rahul priyanka

स्टार प्रचारकों की लिस्ट में मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अविनाश पांडे, अजय राय, अराधना मिश्रा, सलमान खुर्शीद, अशोक गहलोत, प्रमोद तिवारी, सचिन पायलट, निर्मल खत्री, राज बब्बर, पीएल पुनिया, अजय कुमार लल्लू, दीपेंदर सिंह हुडा, प्रदीप माथुर, विवेक बंसल, नसीमुद्दीन सिद्दीकी, संजय कपूर शामिल हैं।

इसके अलावा इमरान प्रतापगढ़ी, जफर लखनवी, रवि वर्मा, इमरान दिकवई, बीपी सिंह, धीरज गुर्जर, नीलांशु चतुर्वेदी, तौकीर आलम, नकुल दुबे, हाजी इकराम, राजेश लिलोथिया, सुप्रिया श्रीनेत, हरेंद्र अग्रवाल, अफरोज अली खान, दीपक सिंह, इमरान मसूद, नदीम जावे, राजकुमार रावत, योगेश दीक्षित, शरद मिश्रा का नाम इस लिस्ट में शामिल हैं।

गौर करने वाली बात है कि लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को होगा। इससे पहले विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक पर तीका हमला बोलते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा था कि उत्तर प्रदेश के लोगों और ओबीसी समुदाय के लोगों को विपक्ष के इस खतरनाक खेल से सावधान रहने की जरूरत है। ये लोग आपका आरक्षण छीन लेना चाहते है हैं, ये आपका आरक्षण छीनकर अपने वोटबैंक को देना चाहते हैं।

कांग्रेस और सपा गठबंधन पर हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि यूपी में दोनों लड़कों के बीच दोस्ती का आधार तुष्टिकरण की राजनीति है। याद रखिए 2012 में यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान भी कांग्रेस ने इसी तरह की रणनीति अपनाई थी। इन लोगों ने ओबीसी आरक्षण के एक हिस्से को धर्म के आधार पर देने की कोशिश की। लेकिन ये लोग अपने इरादों में सफल नहीं हो सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+