UP Lok Sabha Election 2024: आगरा में सीएम योगी बोल- इंडी गठबंधन का इतिहास देश के खिलाफ गद्दारी करने का रहा है
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और सपा पर जमकर प्रहार किया। इसके साथ ही सीएम योगी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, INDI गठबंधन का इतिहास देश के खिलाफ गद्दारी करने का रहा है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कांग्रेस और उन्हें जब भी सत्ता में आने का अवसर मिला उन्होंने अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़ी जाति के हकों पर डकैती डालने का प्रयास किया।
सीएम योगी ने कहा जिन लोगों को भारत के अंदर गरीब कल्याणकारी योजनाएं, विकास की योजनाएं, सुरक्षित भारत अच्छा नहीं लग रहा वे लोग फिर से षड्यंत्र करने के लिए आए हैं।
गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा के कोठी मीना बाजार में मतदाताओं से आगरा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल के अलावा फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर को फिर से सदन में भेजने की अपील की।
सीएम योगी ने कहा 2014 में देश की जनता ने जो नरेंद्र मोदी पर विश्वास जताया उसका परिणाम है कि आज दुनिया भर में भारत को पहचाना जाने लगा है। उन्होंने कहा मोदी सरकार में सीमाएं सुरक्षित हुई हैं। भारत आतंकवाद और नक्सलवाद से मुक्त हुआ है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का हर क्षेत्र में विकास हुआ है लोगों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है भारत देश की सबसे बड़े आर्थिक ताकत के रूप में उभरता दिख रहा है। जिन्हें गरीब कल्याणकारी एवं विकास की योजनाएं और सुरक्षित भारत अच्छा नहीं लग रहा है, वे फिर से षड्यंत्र करने आपके बीच आए हैं












Click it and Unblock the Notifications