Akhilesh Yadav Net Worth: कितनी है अखिलेश यादव की संपत्ति? पत्नी डिंपल से लिया है लाखों का कर्ज...

Akhilesh Yadav Net Worth: लोकसभा चुनाव के लिए कल दूसरे चरण का मतदान होना है। समाजवादी प्रमुख अखिलेश यादव ने मैनपुरी की करहल सीट से सोमवार को नामांकन दाखिल किया है। इसके साथ ही उन्होंने अपना, अपनी पत्नी डिंपल यादव और बच्चों की चल अचल संपत्ति का ब्यौरा दिया है।

अखिलेश यादव द्वारा जारी हलफनामे के मुताबिक उनके पास करीब 40 करोड़ रुपये की संपत्ति है। उनके पास महज 1.79 लाख और उनकी पत्नी डिंपल यादव के पास 3.32 लाख रुपये नकद हैं। अखिलेश यादव के नाम पर सात और डिंपल यादव के नाम पर 11 बैंक एकाउंट्स हैं।
यह भी देखें: पहले चरण के मतदान के बाद सपा मुखिया का बदला रूप, अखिलेश यादव की स्टाइल देखकर लोग हैरान

Akhilesh Yadav Net Worth

सपा प्रमुख ने अपनी कमाई का मुख्य जरिया कृषि और लोकहित, वेतन, किराया बताया है। जबकि उनकी पत्नी डिंपल यादव की आय का स्त्रोत पूर्व सांसद पेंशन, किराया और खेती है।

अखिलेश यादव के बैंक एकाउंट्स में 5.56 करोड़ और डिंपल यादव के अकाउंट में 2.57 करोड़ रुपये जमा हैं। दोनों पति-पत्नी के पास कुल मिलाकर 26.83 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। साथ ही उनकी बेटी अदिति यादव के पास 10.39 लाख रुपये की चल संपत्ति है।

अखिलेश यादव ने अपनी पत्नी डिंपल यादव के कर्ज लिया हुआ है। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश की सालाना आय 83.98 लाख और पत्नी डिंपल की सालाना आय 58.92 लाख है। इसके बाद भी अखिलेश यादव ने पत्नी डिंपल से 8.15 लाख रुपये का कर्ज लिया हुआ है। हालांकि, अखिलेश ने पिता मुलायम सिंह यादव को 2.13 करोड़ का कर्ज दिया भी है। इसके अतिरिक्त अखिलेश यादव ने छह अन्य कंपनियों और लोगों को लाखों रुपये का उधार दिया है।

हलफनामे के मुताबिक डिंपल यादव के पास 59 लाख से ज्यादा मूल्य के गहने हैं। जबकि अखिलेश यादव के पास कोई भी गोल्ड या ज्वेलरी नहीं है। साथ ही दोनों पति-पत्नी ने अपने नाम पर कोई वाहन भी नहीं खरीदा है।
यह भी देखें: UP Lok Sabha Election 2024: सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कन्नौज लोकसभा सीट से दाखिल किया नामाकंन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+