'सबका साथ, सबका विकास' है मोदी की गारंटी, आगरा में बोले पीएम- INDI गठबंधन वाले हड़प लेंगे आपकी संपत्ति

PM Modi Agra Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को दोपहर में आगरा की कोठी मीना बाजार मैदान में पहुंचे। कोठी मीना बाजार मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मोदी की गारंटी 'सबका साथ, सबका विकास'। हमारा 10 साल का रिकॉर्ड हो या फिर भाजपा का संकल्प पत्र। हम जोड़ दे रहे हैं कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ सभी लोगों को मिले।

pm-said-in-agra-indi-alliance-will-grab-your-property

उन्होंने कहा कि पुष्टिकरण के राजनीति में इस देश को बांट कर रख दिया है। इसलिए आज मोदी तुष्टीकरण को समाप्त करके संतुष्टीकरण की ओर बढ़ रहा है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि कांग्रेस का जो मेनिफेस्टो जारी हुआ है उसे पर छात्र प्रतिशत मुस्लिम लीग का ठप्पा लगा हुआ है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस और INDI गठबंधन का एक नया प्लान भी सामने आया है। उन्होंने कहा की याद रखना कांग्रेस की लूट जिंदगी के साथ भी और जिंदगी के बाद भी है। सपा और कांग्रेस के लोगों की नजर आपकी प्रापर्टी पर है। INDI गठबंधन वाले आपकी प्रापर्टी हड़प लेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "SC,ST,OBC के हक पर डाका डालने और बहनों के मंगलसूत्र पर नजर डालने से पहले INDI गठबंधन वालों दिवार पर लिखा हुआ पढ़ लो और सुन लो कि 'जब तक मोदी जिंदा है तब तक ऐसा कोई भी पाप करने से पहले आपको मोदी से निपटना होगा'। हमारा संकल्प है- जो भी भ्रष्टाचारी हैं उनकी जांच होगी, जिन्होंने गरीबों को लूटा है वह लूट का पैसा गरीबों को वापस मिलेगा।

सरकार की योजनाओं के बारे में बोलते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि 10 वर्षों में चार करोड लोगों के पक्के घर बनवाए गए। इनमें तीन करोड़ घर माताओं और बहनों को मिले हैं। इसके अलावा जनधन खाते खुलवाए गए, जिससे सरकारी योजनाओं का पैसा सीधे उनके खाते में जाता है।

राधे-राधे से की भाषण की शुरुआत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंच पर अपना भाषण प्रारंभ करने से पहले राधे-राधे कहा। उसके बाद उन्होंने कहा कि इस बार आपके पास विशेष रूप से आया हूं। पहले कुछ देने के लिए आता था लेकिन इस बार विकसित भारत का आशीर्वाद मांगने आया हूं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कितनी भी गर्मी हो और कितनी भी शादियां क्यों ना हो जब मैं दिन रात मेहनत करता हूं तो देशवासियों से इतना मांग सकता हूं कि वोट जरूर दें। उन्होंने यह भी कहा कि मेरा एक और काम कर देना घर-घर जाना और मेरा यह काम कर देना की मोदी जी आए थे और राधे-राधे बोल गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+