सीएम योगी बोले- कांग्रेस OBC, SC, ST का हक छीनकर मुसलमानों को देना चाहती है
कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने राज्य में मुसलमानों की सभी जातियों और समुदायों को OBC की सूची में शामिल करने का निर्णय किया है। जिस पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि कांग्रेस का ये वक्तव्य बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है।

ये भारत के इस्लामीकरण करने और भारत को विभाजन की ओर धकेलने की एक कुचेष्टा का हिस्सा है। सीएम योग ने कहा कांग्रेस दलितों और पिछड़ों का हक छीनकर मुसलामों को देना चाहती है।
कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर हमला बोलते हुए सीएम योगी ने कहा कांग्रेस इनकी मंशा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और और पिछड़ों के आरक्षण का बंदरबांट करना चाहती है। सीएम योगी ने कहा यूपीए सरकार के आने के बाद कांग्रेस ने ठीक ऐसा ही प्रयास किया था, उस वक्त भाजपा ने इसके खिलाफ बड़ा आंदोलन किया था।
मुख्यमंत्री ने कहा तो चाहे वह जस्टिस वर्मा समिति की रिपोर्ट हो या सच्चर समिति की रिपोर्ट वो सभी कांग्रेस द्वारा OBC, SC, ST के आरक्षण को लूटने के प्रयास थे।
सीएम योगी ने कहा आपने कर्नाटक सरकार का रुख देखा वो कर्नाटक में राज्य के मुसलमानों को 32 प्रतिशत आरक्षण देंगे। यह क्या हैं ? उन्होंने कहा सच सामने आ रहा है। इससे पता चलता है कि देश के पति इनकी मंशा अच्छी नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications