शाहजहांपुर में जमकर बरसे पीएम मोदी, बोले- अब लोगों के वोट की ताकत ने बड़े विस्फोटों को रोक दिया है

लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार करने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्‍तर प्रदेश के शाहजहांपुर पहुंचे। यहां पर चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधाननंत्री ने कहा शाहजहांपुर और यह पूरा क्षेत्र आज बीजेपी के विकास का गवाह बन रहा है। यह वही क्षेत्र है, जो योगी आदित्‍यनाथ की सरकार बनने से पहले 'समाजवादी सरकार में सब कुछ ठप पड़ी योजना' का सबसे बड़ा शिकार ये क्षेत्र था।

pm modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी की पिछली सरकारों की आलोचना करते हुए कहा यूपी में योगी आदित्‍यनाथ के सत्‍ता में आने से पहले रेलवे स्टेशनों और बस स्टेशनों पर घोषणाएं होती थीं कि लोग लावारिस चीजों को न छूएं क्योंकि डर रहता था कि बम होगा और अब लोगों के वोट की ताकत ने बड़े विस्फोटों को रोक दिया है।

शाहजहांपुर में भाजपा की चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा यूपी में योगी आदित्‍यनाथ के सत्ता में आने से पहले आपने भी सुना होगा जो रेलवे स्टेशनों, बस स्टेशनों, टेलीविजन पर घोषणाएं की जाती थीं कि अगर आपको कहीं भी कोई लावारिस चीज, बैग, टिफिन दिखे तो उसे हाथ न लगाएं क्योंकि डर था कि इसमें बम होगा लावारिस चीज़ें पड़ी रहती थीं और इसलिए पूरी सरकार को हर दिन लोगों को ये बताना पड़ता था! पीएम मोदी ने कहा ये आपके वोट की ताकत है जिसने बड़े-बड़े विस्फोट रोके हैं।

पीएम मोदी ने यह भी कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी एससी, एसटी और ओबीसी का अधिकार छीनकर धर्म के आधार पर आरक्षण देना चाहती है। कांग्रेस पर प्रधानमंत्री मोदी ने हमला बोलते हुए कहा देश की सबसे पुरानी राष्‍ट्रीय पार्टी को बड़ा कुकर्म करना होता है तो वह देश और संविधान के नाम पर हंगामा करना शुरू कर देती है।

पीएम मोदी ने कहा ये ही कांग्रेस की पहचान रही है। उन्‍होंने कहा कांग्रेस का इतिहास रहा है कि जब भी उन्हें कोई बड़ा कुकर्म करना होता है, तो वे देश और संविधान के नाम पर हंगामा करना शुरू कर देते हैं।

पीएम मोदी ने कहा ऐसे ही 70 के दशक में इसी तरह के नारे लगाकर कांग्रेस ने देश में इमरजेंसी लगाई थी। देश को जेल बना दिया, अखबार बंद कर दिए और लाखों लोकतंत्र प्रेमियों को जेल में डाल दिया। एक बार फिर कांग्रेस ने अपनी फ्लॉप फिल्म रिलीज की है कांग्रेस की इस फिल्म में दो डायलॉग हैं- पहला- अगर मोदी जीतेंगे तो तानाशाही आएगी दूसरा- अगर मोदी जीत गए तो आरक्षण खत्म हो जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा वो ऐसे झूठ फैलाते रहते हैं लेकिन जैसे ही इस फिल्म का ट्रेलर उनके घोषणा पत्र में आया, लोगों ने इसे पढ़ा और देश को कांग्रेस का असली चेहरा, उनका छिपा हुआ एजेंडा पता चल गया। पीएम मोदी ने कहा एक-एक करके उनकी असलियत देश के सामने आ चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+