पीएम मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को किया फोन, इन मुद्दों पर हुई बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से फोन पर बात की है। इटली के 79वें लिबरेशन डे के मौके पर पीएम मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी और इटली के नागरिकों को बधाई दी है।
जॉर्जिया मेलोनी से फोन पर बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने जी7 समिट में न्योता देने के लिए शुक्रिया अदा किया है। बता दें कि जी7 समिट जून माह में इटली के पुगलिया शहर में आयोजित होगी। बातचीत के दौरान दोनों ही नेताओं ने जी20 समिट के दौरान अहम मुद्दों को आगे ले जाने पर चर्चा की।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जॉर्जिया मेलोनी ने इस वर्ष जून माह में होने वाली जी7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए बुलाया है। इसके लिए शुक्रिया अदा करते हुए पीएम मोदी ने जी7 में भारत में हुए जी20 शिखर सम्मेलन के नतीजों को आगे बढ़ाने पर चर्चा की।
दोनों ने बातचीत के दौरान रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने को लेकर प्रतिबद्धता को दोहराया है। बता दें कि जी7 शिखर सम्मेलन आउटरीच सेशन 13 जून से 15 जून के बीच इटली में आयोजित किया जाएगा।
गौर करने वाली बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस वक्त लोकसभा चुनाव में व्यस्त हैं। वह लगातार एक के बाद एक चुनावी रैलियों को संबोधित कर रहे हैं। रैलियों में पीएम मोदी विपक्ष पर हमलावर है। पीएम ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष अपने वोट बैंक के लिए ओबीसी वर्ग के आरक्षण को कम करना चाहता है। लेकिन हमें विपक्ष को इस रणनीति में सफल नहीं होने देना है।
गौर करने वाली बात है कि भारत में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को होना है। दूसरे चरण में 13 राज्यों की 88 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। हालांकि भाजपा इस बात को लेकर आश्वस्त है कि वह लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। जबकि विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक को भरोसा है कि इस बार बदलाव होने जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications