JEE Mains Result 2024 Topper: गोरखपुर के हिमांशु यादव ने जेईई मेन में लहराया परचम, यूपी में पहली रैंक

JEE Mains Result 2024 Topper: जेईई मेन सेशन-2 रिजल्ट जारी हो चुका है। गोरखपुर के रहने वाले हिमांशु यादव ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से गोरखपुरवासियों में खुशी की लहर है। उन्होंने सीएम सिटी गोरखपुर का मान फिर से बढ़ाया है।

himanshu

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने ओवर ऑल, जेंडर वाइज और स्टेट वाइज टॉपर्स की लिस्ट जारी की है। इसमें उत्तर प्रदेश में हिमांशु ने 100 पर्सेंटाइल अंक प्राप्त कर पहला स्थान प्राप्त किया है। जबकि हिमांशु ने ऑल इंडिया 32वीं रैंक हासिल की है। उन्हें ओबीसी कैटेगरी में 7वीं रैंक मिली है। हिमांशु यादव गोरखपुर के रहने वाले हैं। हालांकि उनका परिवार मूलत: गाजीपुर का रहने वाला है। उनके पिता महाराजगंज कोतवाली थाने में इंस्पेक्टर क्राइम के पद पर तैनात हैं। हिमांशु ने इसी साल इंटर की परीक्षा दी है। जिसके रिजल्ट का अभी इंतजार है।

gaurav

गोरखपुर भटहट ब्लॉक के कतरारी के रहने वाले के रहने वाले गौरव यादव ने इस परीक्षा में 98.83 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि पर पिता गिरधारी यादव और माता रीता यादव के खुशी का ठिकाना नहीं है। गौरव के चाचा सुधीर यादव कहते हैं कि आज बेटे की इस उपब्धि पर मन गदगद हो गया। मेरे पूरे परिवार के लोग बेहद खुश हैं। हम सभी गौरव के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।

जेईई मेन में ऑल इंडिया नंबर-1 रैंक हासिल करने वाले नीलकृष्ण निर्मल कुमार और रैंक-2 पाने वाले संजय मिश्रा दोनों टॉपर महाराष्ट्र से हैं। जबकि हरियाणा के आरव भट्‌ट ने पूरे देश में तीसरा स्थान हासिल किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+