'सब आएंगे अब तो...', अमेठी से राहुल गांधी की उम्मीदवारी पर क्या बोले अखिलेश यादव?

Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश के लोकसभा के चुनावी रण में अब कन्नौज से समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव भी उतर चुके हैं। अखिलेश ने गुरुवार को कन्नौज निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी के उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया।

अब इस सीट पर अखिलेश यादव का भाजपा प्रत्याशी सुब्रत पाठक से मुकाबला होगा। ऐसे में अखिलेश के पर्चा भरने के बाद अब इस सीट पर सबकी नजर है।

Akhilesh Yadav

पर्चा भरने के बाद मीडिया से बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा, "मैं अभी नामांकन करके आ रहा हूं। पार्टी, नेता, कार्यकर्ता, और सभी की भावनाएं यह थी कि समाजवादी पार्टी की तरफ से मुझे यहां से चुनाव लड़ाया जाए। मैं सभी का आभार व्यक्त करता हूं। मुझे उम्मीद है कि मुझे यहां से आशीर्वाद मिलेगा।"

वहीं इस बीच अमेठी से राहुल गांधी की लोकसभा उम्मीदवारी पर अखिलेश यादव ने बड़ा संकेत दिया है। पूर्व सीएम ने कहा कि अब सभी लोग उत्तर प्रदेश में इकट्ठा होंगे।

राहुल गांधी पर दिया बड़ा संकेत

दरअसल, जब अखिलेश यादव से पूछा गया कि 'अब आप कन्नौज आ गए हैं, क्या आपके दोस्त (राहुल गांधी) अमेठी आने वाले हैं (चुनाव लड़ने के लिए), जिस पर उन्होंने कहा कि 'सब आएंगे अब तो, महफिल तो अब यूपी मैं ही सजेगी।'

सुब्रत पाठक के बयान पर पलटवार

इधर, अखिलेश यादव के नामांकन के बाद भाजपा उम्मीदवार सुब्रत पाठक के 'भारत बनाम पाकिस्तान मैच' वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ना वे बॉल फेंक पाएंगे, ना बैट घूमा पाएंगे, अगर पहली बॉल पर छक्का न मारा तो हम समाजवादी लोग नहीं हैं। हम 6 की 6 बॉल पर छक्का मारेंगे।"

इसी के साथ अखिलेश यादव ने कन्नौज से अपने नामांकन पर कहा कि मुझे उम्मीद है कि यहां की जनता एक बार फिर समाजवादियों को ऐतिहासिक वोटों से जिताएगी।"

'लोकतंत्र बचाना है तो...'

वहीं बीजेपी पर निशाना साधते हुए सपा प्रमुख ने कहा कि, "मैं दूसरे चरण के सभी मतदाताओं से कहना चाहूंगा कि अगर संविधान बचाना है तो भाजपा को हराओ, लोकतंत्र बचाना है तो अपने वोट से बचाया जा सकता है। बाबा साहब अंबेडकर का दिया हुआ संविधान हमें ये हक दिलाता है। संविधान हमारा मान सम्मान और हमारी संजीवनी है। अगर से संविधान चला गया तो हमारे सब अधिकार छिन जाएंगे। भाजपा के लोग पूरे देश को एक ही रंग से रंग देना चाहते हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+