वायनाड के बाद अब राहुल-प्रियंका करेंगे अमेठी-रायबरेली का रुख? रामलला के दर्शन करके इस दिन करेंगे नामांकन!

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण का मतदान कल यानी 26 अप्रैल को होना है। दूसरे चरण में वायनाड में चुनाव संपन्न होने के बाद गांधी परिवार अब उत्तर प्रदेश के अमेठी और रायबरेली सीट का रुख करेगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार शुरू करने से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या जा सकते हैं।
यह भी देखें: नोटबंदी, किसान बिल, जीएसटी, कर्जा माफी सब केवल पीएम मोदी के करीबी लोगों के लिए… राहुल गांधी ने साधा निशाना

Rahul Gandhi-Priyanka Gandhi

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार सूत्रों ने दावा किया है कि राहुल और प्रियंका नामांकन से पहले अयोध्या जाकर राम मंदिर में रामलला के दर्शन कर सकते हैं। मिली जानकारी के अनुसार अमेठी में राहुल गांधी और रायबरेली में प्रियंका गांधी वाड्रा नामांकन करने वाले हैं। एक ओर जहां 26 अप्रैल को दूसरे चरण के मतदान में वायनाड में वोटिंग संपन्न होगी उसके साथ ही रायबरेली और अमेठी सीट पर नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी।

राहुल और प्रियंका कब तक करेंगे नामांकन?
रिपोर्ट के अनुसार सूत्रों का दावा है कि 30 अप्रैल से पहले इस मामले पर कांग्रेस कोई औपचारिक ऐलान नहीं करेगी। कांग्रेस हाईकमान सहित पार्टी के कई नेता रायबरेली और अमेठी में प्रत्याशी के मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए हैं।

यहां तक की राहुल गांधी से भी जब अमेठी सीट से चुनाव लड़ने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने यह कह कर बात टाल दी कि यह फैसला पार्टी का होगा। पार्टी का जो आदेश होगा वो उसे मानेंगे। उन्होंने बीते दिनों कहा था कि मैं कांग्रेस का सिपाही हूं और मुझे जो आदेश दिया जाएगा, मैं उसका पालन करूंगा।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अगर अमेठी सीट से राहुल गांधी और रायबरेली से प्रियंका गांधी वाड्रा चुनाव लड़ने का फैसला करते हैं तो 1 से 3 मई के बीच दोनों नेता अपनी-अपनी सीट पर नामांकन करेंगे। दोनों ही निर्वाचन क्षेत्रों के लिए नामांकन की आखिरी तिथि 3 मई है। दोनों ही लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 5वें चरण के तहत 20 मई को मतदान होना है।

कांग्रेस के कम्यूनिकेशन सेल के प्रभारी जयराम रमेश समेत कई अन्य नेता राहुल और प्रियंका के इन सीटों से लोकसभा चुनाव लड़ने के संकेत दे चुके हैं। बीते दिनों अमेठी स्थित राहुल के उस घर से साफ सफाई की तस्वीरें भी सामने आई थी जहां वो रहते हैं। ऐसे में यह कयास लगाए जा रहे हैं कि अमेठी और रायबरेली सीट से इस बार गांधी भाई-बहन चुनाव लड़ सकते हैं।
यह भी देखें: लोकसभा चुनाव 2024: राहुल गांधी से हेमा मालिनी तक, फेज-2 की वोटिंग में इन 10 दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+