Lok Sabha Election 2024: दूसरे चरण के लिए आज हो रहा है मतदान, जानिए इसके बारे में सबकुछ

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए आड मतदान हो रहा है। दूसरे चरण की शुरुआत 28 मार्च को जारी नोटिफिकेशन के साथ हुई। 4 अप्रैल तक इन सीटों के लिए नामांकन दाखिल किया गया था। फेज 2 में नार्थ ईस्ट, तमिलनाडु, राजस्थान सहित 13 राज्यों में चुनाव होंगे।

शुक्रवार, 26 अप्रैल को 13 राज्यों के 89 लोकसभा सीटों पर वोटिंग की जाएगी। दूसरे चरण में, उत्तर प्रदेश की आठ सीटों पर बहुकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा। उत्तर प्रदेश की जिन आठ सीटों पर शुक्रवार को मतदान होगा, वे हैं-अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलन्दशहर, अलीगढ और मथुरा।

यह भी देखें: सपा के गढ़ इटावा में सीएम योगी बोले- आप की विरासत कांग्रेस और सपा झटक लेंगी

Lok Sabha Election 2024 second phase of voting

दूसरे चरण के दौरान नोएडा में भी वोटिंग की जानी है। मतदान को शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए इलेक्शन कमीशन ने पूरी तैयारी कर ली है। लोकसभा इलेक्शन के मद्देनजर 26 अप्रैल को गौतमबुद्ध नगर जिले में तमाम स्कूल और कॉलेज बंद रखने के निर्देश जारी किए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि कारखानों और उद्योगों को भी बंद रखने की निर्देश किया गया है। इसका मकसद शुक्रवार को दूसरे चरण की वोटिंग में मजदूर वर्ग भी अपना वोट डालने के लिए सक्षम बनाना है।

गौतमबुद्ध नगर में 26.75 लाख रजिस्टर्ड वोटर्स हैं। इलेक्शन कमीशन के आंकड़ों के मुताबिक, 2019 के लोकसभा इलेक्शन में जिले में 60.47 फीसद, 2014 में 60.38 फीसद और 2009 में बेहद कम 48 फीसद वोटिंग फीसद दर्ज की गई थी।
यह भी देखें: Amravati Lok Sabha Chunav 2024: बीजेपी के लिए क्यों मुश्किल है अमरावती? कभी नहीं चखा जीत का स्वाद

प्रमुख उम्मीदवार
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में उत्तर प्रदेश में कुल 91 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। प्रमुख उम्मीदवारों में भाजपा की हेमा मालिनी शामिल हैं, जो मथुरा से तीसरी बार चुनाव लड़ रही हैं। उनके अलावा प्रसिद्ध टीवी धारावाहिक रामायण में भगवान राम की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल, जो अपने पैतृक स्थान मेरठ से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।

कांग्रेस के दानिश अली अमरोहा से और बीजेपी के अतुल गर्ग गाजियाबाद से चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा के निवर्तमान सांसद महेश शर्मा दिल्ली की सीमा से लगे गौतमबुद्ध नगर से फिर चुनाव लड़ रहे हैं। दूसरे चरण के लिए प्रचार बुधवार शाम को समाप्त हो गया और सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के नेताओं ने निर्वाचन क्षेत्रों का दौरा किया।

दूसरे चरण में भाजपा के अभियान का नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया।

समाजवादी पार्टी (सपा) के लिए, इसके अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अभियान का नेतृत्व किया, जबकि कांग्रेस नेता राहुल गांधी, बसपा अध्यक्ष मायावती और राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) प्रमुख जयंत सिंह भी पिछले कुछ समय से इन निर्वाचन क्षेत्रों में व्यस्त अभियान पर थे।

इन आठ लोकसभा क्षेत्रों में 1.67 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें से 90.11 लाख पुरुष मतदाता, 77.38 लाख महिला मतदाता और 787 तृतीय लिंग के मतदाता हैं। इन निर्वाचन क्षेत्रों में 7,797 मतदान केंद्र और 17,677 पोलिंग बूथ हैं। 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों के लिए पिछले शुक्रवार को हुए पहले चरण के चुनाव में लगभग 65.5% मतदान हुआ।
यह भी देखें: शंकर लालवानी के समर्थन रैली में शामिल हुए CM मोहन यादव, राहुल गांधी को कुछ यूं घेरा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+