केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लव जिहाद को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- बिहार में जरूरी है यह कानून

पटना। देश के अलग-अलग राज्यों में लव जिहाद के लिए कानून बनाने की मांग उठ रही है। इसी कड़ी में बिहार में लव जिहाद के खिलाफ नेता भी मुखर हो रहे हैं। एक बार फिर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को लव जिहाद के खिलाफ कानून का समर्थन किया और दावा किया कि यह विषय देश के राज्यों में परेशानी का सबब बन गया है।बता दें कि इससे पहले भी गिरिराज सिह ने लव जिहाद के खिलाफ कानून बनाने की मांग की है। यूपी में लव जिहाद के खिलाफ कानून बनने पर गिरिराज सिंह ने फैसले का समर्थन किया था। साथ ही उन्होंने सरकार बनने से पहले भी नीतीश कुमार से अपील की थी।

Recommended Video

    Love Jihad: Giriraj Singh का बड़ा बयान, कहा- Bihar में जरूरी है ये कानून | वनइंडिया हिंदी
    mp and union minister giriraj singh demanding law against love jihad

    गिरिराज सिंह ने नवनिर्वाचित नीतीश कुमार सरकार से अनुरोध किया कि वह यह समझे कि लव जिहाद और जनसंख्या नियंत्रण जैसे मुद्दों का सांप्रदायिकता से कोई सरोकार नहीं है, बल्कि ये तो सामाजिक समरसता के विषय हैं। गिरिराज सिंह ने कहा कि लव जिहाद को केवल हिंदुओं में नहीं बल्कि गैर-मुस्लिमों में भी समस्या के तौर पर देखा जाना चाहिए। गिरिराज सिंह ने कहा कि केरल राज्य में ईसाइयों की बड़ी आबादी है। वहां के ईसाई लोगों ने लव जिहाद को लेकर चिंता जताई है।

    केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने साइरो-मालाबार चर्च के इन आरापों की तरफ इशारा करते हुए यह टिप्पणी की कि लव जिहाद के नाम पर ईसाई लड़कियों को निशाना बनाया जा रहा है और मारा जा रहा है। बेगूसराय से सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि लव जिहाद को जड़ से समाप्त करना होगा और अगर बिहार में लव जिहाद को रोकने के लिए कानून लाया जाए तो अच्छा होगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+