UP Lok Sabha Chunav Voting : उत्तर प्रदेश में सबसे कम वोटिंग, दूसरे चरण में केवल 52.64% मतदान

Uttar Pradesh LS Election Live Voting: आज लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण के लिए 13 राज्यों के 88 लोकसभा सीटों पर मतदान हुआ। आज यूपी की आठ सीटों पर वोट डाले गए। ये आठ सीटे हैं; गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अमरोहा, मेरठ, बागपत, अलीगढ़ और मथुरा। इस चरण में रामायण सीरियल के 'राम' अरुण गोविल और बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद हेमा मालिनी जैसे नामचीन लोगों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है।

UP Lok Sabha Election Live 2nd Phase

मतदान के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई थी। इस बड़ी खबर पर हमारी नजर बनी हुई है, पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
Apr 26, 2024, 5:58 PM IST

उत्तर प्रदेश में सबसे कम मतदान

दूसरे चरण के मतदान के दौरान उत्तर प्रदेश में सबसे कम वोटिंग हुई है।
Apr 26, 2024, 5:55 PM IST

उत्तर प्रदेश में 52.64% वोटिंग

दूसरे चरण के मतदान के दौरान उत्तर प्रदेश में 52.64 प्रतिशत वोटिंग हुई।
Apr 26, 2024, 5:54 PM IST

'400 प्लस या 500 प्लस, मतदाताओं से पूछना बेहतर'

बसपा नेता और पार्टी प्रमुख मायावती के उत्तराधिकारी आकाश आनंद ने कहा,"पीएम मोदी कुछ भी कहें, 400 प्लस या 500 प्लस, मतदाताओं से पूछना बेहतर है, आपको हकीकत पता चल जाएगी।"
Apr 26, 2024, 4:56 PM IST

'लोग बदलाव के लिए उत्साहित'

उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा,"..मैंने जिन भी निर्वाचन क्षेत्रों का दौरा किया है, वहां मुझे लोगों में बदलाव के लिए काफी उत्साह देखने को मिला।"
Apr 26, 2024, 4:31 PM IST

सीएम योगी ने साधा राहुल-प्रियंका गांधी पर निशाना

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुरादाबाद में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करते हुए कहा, "मैंने सुना है कि भाई और बहन दोनों 'दर्शन' के लिए अयोध्या जाना चाहते हैं। जब उनकी (कांग्रेस) सरकार थी, तो वे कहते थे, राम कभी अस्तित्व में नहीं थे और जब आपके (लोगों के) संघर्ष, सुप्रीम कोर्ट के फैसले, पीएम मोदी के संकल्प और आपके हर वोट के मूल्य के कारण श्री राम को भव्य मंदिर में ले जाया गया, तो वे अब कह रहे हैं 'राम तो सबके हैं'।"
Apr 26, 2024, 4:23 PM IST

मोहम्मद शमी ने अमरोहा में किया वोट

भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए अपना वोट डालने के लिए अमरोहा के एक मतदान केंद्र पर पहुंचे।
Apr 26, 2024, 4:09 PM IST

सपा विधायक इरफान सोलंकी के मामले की सुनवाई आज

कानपुर में आज समाजवादी पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी और चार अन्य से जुड़े मामले की सुनवाई पर सरकारी वकील दिलीप घोष ने कहा,''आज बचाव पक्ष को लिखित दलील पेश करने की तारीख थी लेकिन इरफान का प्रतिनिधित्व कर रहे वकील ने प्रार्थना दायर की है कि उन्हें और समय चाहिए इसे प्रस्तुत करने के लिए कुछ चूकों को दूर करने की आवश्यकता है।"
Apr 26, 2024, 3:56 PM IST

'समाजवादी पार्टी और गठबंधन बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहा है'

मैनपुरी सीट से समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार डिंपल यादव ने कहा,"समाजवादी पार्टी और गठबंधन बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। देशभर में सभी क्षेत्रीय पार्टियां बीजेपी के खिलाफ जीत रही हैं..."
Apr 26, 2024, 2:29 PM IST

उत्तर प्रदेश डीजीपी का मतदान को लेकर बयान

उत्तर प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार ने कहा, ''आज लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 9 जिलों की 8 संसदीय सीटों पर मतदान शाम 7 बजे शुरू हो गया। शांतिपूर्ण मतदान चल रहा है। अब तक किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 24.5 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है।"
Apr 26, 2024, 2:06 PM IST

दोपहर 1 बजे तक 35.73% मतदान

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए दोपहर 1 बजे तक उत्तर प्रदेश 35.73 प्रतिशत मतदान हुआ है।
Apr 26, 2024, 1:18 PM IST

पूर्व भारतीय क्रिकेटर मदन लाल ने नोएडा में डाला वोट

नोएडा में आज अपना वोट डालने के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर मदन लाल ने कहा, "यह लोकतंत्र के लिए एक बड़ा दिन है। लोगों को बाहर जाना चाहिए और मतदान करना चाहिए क्योंकि यदि आप ऐसा नहीं करते हैं, तो आपको किसी भी पार्टी की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है..."
Apr 26, 2024, 12:16 PM IST

एसडीएम ने बताया वोटिंग बहिष्कार का कारण!

एसडीएम शिकारपुर प्रियंका गोयल ने कहा, "ग्रामीणों का कहना है कि एक खास रास्ता नहीं बनाया गया है और गांव में पानी भरा हुआ है। वोट बहिष्कार के पीछे यही कारण है। हमें आज से पहले इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली थी।"
Apr 26, 2024, 10:28 AM IST

बुलंदशहर के पहासू ब्लाक में मतदान का बहिष्कार

बुलंदशहर के पहासू ब्लाक क्षेत्र के गांव छोटा बास 199 पोलिंग बूथ पर मतदान का किया गया बहिष्कार। सुबह 7:00 बजे से लेकर 10 बजे तक नहीं डाला गया एक भी वोट। बुलंदशहर के पहासू ब्लाक क्षेत्र के प्राइमरी विद्यालय छोटा वास बूथ 199 पर पसरा सन्नाटा।
Apr 26, 2024, 9:57 AM IST

बागपत में सात से नौ बजे तक 11.49 प्रतिशत मतदान

बागपत में सात से नौ बजे तक 11.49 प्रतिशत मतदान। विधानसभा छपरौली 11.16; विधानसभा बड़ौत 11.12; विधानसभा बागपत12.2; जनपद का कुल मतदान 11.49 प्रतिशत है।
Apr 26, 2024, 9:55 AM IST

अलीगढ़ में 9 बजे तक 12.18 प्रतिशत वोटिंग

अलीगढ़ में 9 बजे तक 12.18 प्रतिशत वोटिंग; खैर विधानसभा 12.87, बरौली 12.10, अतरौली 11.85, कोल 12.55
Apr 26, 2024, 9:54 AM IST

सुबह नौ बजे तक 11.67 फीसदी मतदान

यूपी में सुबह नौ बजे तक 11.67 फीसदी मतदान। सबसे अधिक अमरोहा और सबसे कम मथुरा में हुई है वोटिंग।
Apr 26, 2024, 9:12 AM IST

'लोग सरकार बदलने के लिए वोट कर रहे हैं...'

यूपी की 8 संसदीय सीटों पर वोटिंग के दिन अमरोहा से कांग्रेस प्रत्याशी दानिश अली ने कहा कि रुझान साफ ​​है कि लोग सरकार बदलने के लिए वोट कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "चुनाव के इस दूसरे चरण में हमें पूरा भरोसा है कि अमरोहा की जनता मुझे अपना आशीर्वाद देगी। लोग बेरोजगारी और महंगाई से परेशान हैं।"
Apr 26, 2024, 7:40 AM IST

भाजपा उम्मीदवार अतुल गर्ग ने मतदान किया

गाजियाबाद से भाजपा उम्मीदवार अतुल गर्ग ने मतदान किया।
Apr 25, 2024, 8:00 PM IST

कुल 91 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं

इस चरण में कुल 91 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जिसमें 10 महिला प्रत्याशी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+