इस बार पीली साड़ी वाली नहीं, सोशल मीडिया पर छिंदवाड़ा पोलिंग ऑफिसर के हैं जलवे; जानें कौन है ये महिला

Woman Polling Officer Photo Viral: लोकसभा चुनाव 2024 चुनाव (Loksabha Election 2024) के लिए मतदान प्रक्रिया का आगाज हो चुका है। आज यानी 26 अप्रैल को दूसरे चरण की वोटिंग हो रही है। चुनाव से पहले इस बार एक पोलिंग ऑफिसर की फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। पीली साड़ी वाली के बाद अब इस महिला की सुंदरता की चर्चा हर कोई कर रहा है।

पीली साड़ी वाली पोलिंग अधिकारी रीना द्विवेदी के बारे में तो हर किसी को याद ही होगा। किस तरीके से रीना द्विवेदी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। लेकिन, इस बार मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में प्रथम पेज से पोलिंग ऑफिसर सुशीला कनेश भी काफी चर्चा में बनी हुई हैं। सोशल मीडिया पर लोग जमकर इस महिला की प्रशंसा कर रहे हैं।

Woman Polling Officer Photo Viral

दरअसल निर्वाचन कार्यालय द्वारा 18 अप्रैल को 2 तस्वीरें पोस्ट की गई थी जिसमें दो महिला मतदान कर्मी ईवीएम मशीन के साथ नजर आईं। पोस्ट में लिखा गया है। कर्तव्य पथ पर बढ़ते कदम, मतदान कराने चले हम। छिंदवाड़ा लोकसभा क्षेत्र क्र- 16 निर्वाचन दल के सदस्य लोकतंत्र के महापर्व में निभा रहे हैं अपनी सहभागिता। आप भी निभाएं अपना फर्ज, वोट डालने जरूर जाएं।

जानकारी मुताबिक सुशीला कनेश की ड्यूटी प्रथम चरण के मतदान में छिंदवाड़ा लोकसभा क्षेत्र क्रमांक- 16 में लगाई गई थी। चुनाव अधिकारी सुशीला बालक आवासीय छात्रावास हिन्दी मेनबोर्ड कक्ष क्रमांक-2 के मतदान दल में शामिल है। मध्य प्रदेश जनसंपर्क विभाग ने उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की तो वह वायरल हो गई।

मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि मध्य प्रदेश में 26 अप्रैल को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान प्रक्रिया चलेगी। रीवा, सतना, खजुराहो, टीकमगढ़, होशंगाबाद और दमोह लोकसभा सीट पर वोटिंग होनी है। 6 लोकसभा सीटों से कुल 80 प्रत्याशी मैदान में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+