Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

3 बीवियां पति की चौथी शादी के लिए मिलकर ढूंढ रही हैं लड़की, इन खूबियों वाली बीवी की है दरकार

नई दिल्ली। आज के दौर में जब मंहगाई के दौर में इंसान शादी के बाद परिवार नियंत्रण पर जोर देने में समझदारी दिखाता है, ऐसे में पाकिस्तान के 22 वर्षीय अदनान की कहानी सिहरन जरूर पैदा करता है, जो तीन शादी के बाद अब चौथी शादी की तैयारी में हैं। पाकिस्तानी शहर सियालकोट का रहने वाला अदनान 22 वर्ष की छोटी उम्र में तीन शादियां कर चुका हैं और अब चौथे की तैयारी है। हैरत की बात यह है कि अदनान की चौथी शादी के लिए लड़की उसकी तीनों बीवियां ढूंढ रही हैं। निः संंदेह आज लोग एक शादी से बचने की कोशिश करते है, तो चौथी शादी की बात हैरत में डालती है।

Marriage

अदनान और उसकी 3 बीवी और 4 बच्चों की कहानी तेजी से वायरल हुई है

अदनान और उसकी 3 बीवी और 4 बच्चों की कहानी तेजी से वायरल हुई है

दरअसल, डेली पाकिस्तान ग्लोबल यूट्यूब पेज पर अपलोड एक वीडियो में पाकिस्तानी युवक अदनान और उसकी तीन बीबी और चार बच्चों की कहानी तेजी से वायरल हुई है। सियालकोट निवासी अदनान की पहली शादी 16 वर्ष की उम्र में हुई थी और अब उसकी चौथी शादी की तैयारी चल रही है। गल्प टूडे के हवाले से लिखा गया है कि अदनान ने अपनी तीसरी शादी पिछले साल रचाई थी, जिससे उसे एक बच्चा भी है, जबकि अदनान की दूसरी शादी 20 वर्ष की उम्र में तब की थी जब वह कॉलेज में था।

अदनान की तीनों बीवियों के नाम अग्रेजी वर्णमाला के एस से शुरू होते हैं

अदनान की तीनों बीवियों के नाम अग्रेजी वर्णमाला के एस से शुरू होते हैं

दिलचस्प बात यह है कि अदनान की तीनों बीवियों के नाम अग्रेजी वर्णमाला के एस से शुरू होते हैं। अदनान की पहली बीवी का नाम शंबुल बताया गया है, दूसरी बीवी का नाम शुबाना और उसकी तीसरी बीवी का नाम शाहिदा रिपोर्ट किया गया है और अदनान की तीनों बीवियां मिलकर अब अदनान की चौथी शादी के लिए लड़की की तलाश कर रही हैं, लेकिन शर्त यह है कि उसक लड़की का नाम एस अक्षर से शुरू होना चाहिए।

अदनान कहते हैं उनकी 3 बीवियां उनके करीब हैं, एक जैसा प्यार मिला है

अदनान कहते हैं उनकी 3 बीवियां उनके करीब हैं, एक जैसा प्यार मिला है

महत्वपूर्ण बात, जो सभी के मन में कौंध रही हैं कि आखिर आज की महंगाई के दौर में अदनान एक साथ तीन बीवियों को कैसे मैनज कर रहा है। तो इसका जवाब भी अदनान के पास हैं। अदनान कहते हैं कि वो अपनी तीनों बीवियों को खुश रखते हैं। यूट्यूब पर अपलोड वायरल वीडियो में अदनान कहते हैं कि उनकी तीनों बीवियां उनके बेहद करीब हैं, क्योंकि उन्हें तीनों बीवियों से हमेशा एक जैसा प्यार मिला है।

सौत होकर भी अदनान की तीनों बीवियों सगी बहनों की तरह रहती हैं

सौत होकर भी अदनान की तीनों बीवियों सगी बहनों की तरह रहती हैं

हैरानी की बात यह है कि एक घर में जहां आमतौर पर देवरानी-जेठानी का रहना मुश्किल हो जाता हैं। वहीं, एकदसूरे की सौत होकर भी अदनान की तीनों बीवियों सगी बहनों की तरह रहती हैं। इंटरव्यू में बातचीत करते हुए अदनान की तीनों बीवियों का कहना है कि वो सभी एक साथ मिलकर अदनान को खुश रखती हैं और उसके सारे काम में हाथ बंटाती हैं।

3-3 बीवियों के नखड़े उठाने के सवाल पर अदनान बोले, वो बड़े लकी हैं

3-3 बीवियों के नखड़े उठाने के सवाल पर अदनान बोले, वो बड़े लकी हैं

इंटरव्यू के दौरान अदनान से जब तीन-तीन बीवियों के नखड़े उठाने के सवाल किए जाते हैं तो अदनान कहते हैं कि वो इस मामले में काफी लकी हैं, क्योंकि एक तो उनकी तीनों बीवियां आपस में झगड़ती नहीं है और एक दूसरे के साथ मिलकर रहती हैं। अदनान कहते हैं कि उनकी पहली पत्नी शुंबल ने ही उन्हें दूसरी शादी की अनुमति दी थी। दूसरी बीवी ने तीसरी शादी शाहिदा से करने की अनुमित दी और अब तीनों मिलकर चौथी शादी के लिए लड़की ढूंढ रही है।

मैंने तीन बीवियों की शादी के बाद असल में तरक्की पाई है: अदनान

मैंने तीन बीवियों की शादी के बाद असल में तरक्की पाई है: अदनान

अदनान सीना फुलाते हुए कहते हैं, मैंने तीन बीवियों की शादी के बाद असल में तरक्की पाई है और बिजनेस में नाम कमाया है। चार बच्चों के पिता अदनान स्पोर्ट्स कार खऱीदने और बेचने का बिजनेस करते हैं। अदनान ने बताया कि वो एक ही साथ तीनों बीवियों को शॉपिंग कराते हैं और एक ही साथ बैठकर खाना खाते हैं। अदनान के मुताबिक तीनों बीवियों को संभालने में महीने में उनका करीब डेढ़ लाख रुपया खर्च आता है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+