Lok Sabha Election: अखिलेश यादव ने कन्नौज से दाखिल किया नामांकन, चाचा शिवपाल ने X पर लिखा 'विजय भव: सर्वदा'

Kannauj Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार को कन्नौज लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उन्होंने सोशल साइट एक्स पर एक पुरानी तस्वीर भी शेयर की।

शेयर की गई तस्वीर के साथ अखिलेश यादव ने लिखा है कि "फिर इतिहास दोहराया जाएगा, अब नया भविष्य बनाया जाएगा।" वहीं उनके चाचा शिवपाल यादव ने रिप्लाई करते हुए लिखा "विजय भव: सर्वदा'।

lok-sabha-election-2024-akhilesh-yadav-filed-nomination-from-kannauj

अखिलेश यादव के नामांकन के दौरान बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता कन्नौज कलक्ट्रेट पहुंचे थे। नामांकन के दौरान शिवपाल यादव और रामगोपाल यादव समेत समाजवादी पार्टी के कई अन्य नेता भी मौजूद रहे।

19 में सपा के हाथ से गई थी यह सीट
कन्नौज लोकसभा सीट समाजवादी पार्टी की गढ़ मानी जाती है। यहां से साल 1999 में मुलायम सिंह यादव ने पहली बार चुनाव लड़ा था। उसके बाद यह सीट काफी समय तक समाजवादी पार्टी के कब्जे में रही।

साल 1999 के बाद सन 2000 में यहां पर उपचुनाव हुआ। उपचुनाव के दौरान अखिलेश यादव ने जीत हासिल किया। उसके बाद 2004 में 2009 में अखिलेश यादव इस लोकसभा सीट से सांसद बने। फिर 2009 में यहां उपचुनाव हुआ। इस उपचुनाव में डिंपल यादव को जीत हासिल हुई।

उसके बाद डिंपल यादव यहां से मोदी लहर के दौरान 2014 में भी जीत हासिल कीं। हालांकि साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में यह सीट समाजवादी पार्टी के हाथ से छूट गई और इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी को जीत हासिल हुई।

आखिरी समय में आया अखिलेश यादव का नाम
लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने सुब्रत पाठक को मैदान में उतारा है। समाजवादी पार्टी द्वारा इस सीट पर उम्मीदवार उतारने को लेकर काफी समय से संशय बना हुआ था।

कुछ दिन पहले समाजवादी पार्टी द्वारा यहां से तेज प्रताप यादव को टिकट देने का ऐलान कर दिया गया था। तेज प्रताप यादव को टिकट देने के बाद एक्स पर लिस्ट भी शेयर की गई थी। लेकिन बुधवार शाम को अचानक यह बात सामने आई की इस सीट पर अखिलेश यादव चुनाव लडे़ंगे।

अब इस सीट से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के चुनाव लड़ने के बाद राजनीतिक जानकारों का कहना है कि इस बार इस सीट पर सपा का कब्जा हो सकता है। क्योंकि इस सीट पर पहले से ही समाजवादी पार्टी का दबदबा रहा है। हालांकि मुकाबला काफी दिलचस्प होगा। अब देखना यह होगा कि परिणाम किसके पक्ष में आता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+