लता मंगेशकर ने दी रमजान की बधाई तो मिली गाली, फैंस ने सिखाया यूजर को सबक

फिर चाहे किसी को जीत की बधाई देनी हो या किसी त्योहार की शुभकामनाएं अपने फैंस को देनी हों, लता मंगेशकर ट्विटर से सभी को विश करती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने सभी फैंस को रमजान के पाक महीने की बधाई दी, जिसपर एक यूजर ने उन्हें गाली दे दी।

Lata Mangeshkar

नई दिल्ली। भारत की 'स्वर कोकिला' और भारत रत्न से सम्मानित हो चुकीं गायिका लता मंगेशकर को सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में पसंद किया जाता है। बॉलीवुड में हजारों गाने गा चुकीं लता मंगेशकर अब भले ही गायिकी से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर वो आज भी एक्टिव हैं। फिर चाहे किसी को जीत की बधाई देनी हो या किसी त्योहार की शुभकामनाएं अपने फैंस को देनी हों, लता मंगेशकर ट्विटर से सभी को विश करती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने सभी फैंस को रमजान के पाक महीने की बधाई दी, जिसपर एक यूजर ने उन्हें गाली दे दी।

ट्विटर पर दी रमजान की बधाई

ट्विटर पर दी रमजान की बधाई

भारत की सबसे पॉप्यूलर सिंगर लता मंगेशकर सोशल मीडिया के जरिये अक्सर अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं। वो भले अब बॉलीवुड फिल्मों के लिए गाना नहीं गाती हों, लेकिन ट्विटर पर अपने चाहने वालों के लिए अक्सर ट्वीट करती हैं। अपने फैंस को हर त्योहार पर शुभकामनाएं देने वालीं लता मंगेशकर ने हाल ही में रमजान का पाक महीना भी फैंस को विश किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिख, 'सभी मुस्लिम भाई-बहनों को रमजान मुबारक।'

एक यूजर ने 'स्वर कोकिला' को कहे अपशब्द

एक यूजर ने 'स्वर कोकिला' को कहे अपशब्द

'स्वर कोकिला' से बधाई पाकर उनके फैंस काफी खुश हो गए और उन्हें भी रमजान की बधाई देने लगे। किसी ने उन्हें बधाई देने के लिए शुक्रिया कहा तो किसी ने उन्हें भी रमजान मुबारक कहा, लेकिन तभी एक यूजर ने उनके पोस्ट पर काफी भद्दा कमेंट किया। @AttiqueOfficial नाम से इस ट्विटर यूजर ने लता मंगेशकर को गाली दी। इस यूजर के कमेंट से लता मंगेश्कर के फैंस काफी आहत हो गए और उसे निशाने पर ले लिया।

बचाव में उतरे फैंस, सिखाया यूजर को सबक

बचाव में उतरे फैंस, सिखाया यूजर को सबक

लता मंगेशकर के फैंस ने गाली देने वाले यूजर को काफी खरी-खोटी सुनाई और उसे भाईचारे का सबक दिया। एक यूजर ने लिखा, 'रमदान विश करने में क्या गलत है? क्या मैं किसी को रमदान विश करूंगा को मेरे धर्म पर सवाल खड़े किए जाएंगे?' वहीं एक ने लिखा कि ऐसे पाक मौके पर किसी को ऐसा नहीं करना चाहिए। देखिये कैसे दीदी के फैंस ने सिखाया उस यूजर को सबक-

ये भी पढ़ें: VIDEO: जिम सार्भ ने रेप पर किया 'जोक' तो खिलखिलाकर हंस पड़ीं कंगना, सोशल मीडिया ने बताया डबल स्टैंडर्ड वाली

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+