'आतंकवादियों के मरने पर सोनिया गांधी रोईं...', BJP ने उठाया बाटला हाउस कांड का मुद्दा, जेपी नड्डा ने किए वार

JP Nadda News: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक चुनावी रैली में दावा किया कि 2008 के बाटला हाउस एनकाउंटर (Batla House encounter) के बाद कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी आतंकवादियों के मारे जाने के बाद रोईं थीं।

बिहार के मधुबनी में एक लोकसभा चुनावी रैली को संबोधित करते हुए बुधवार (24 अप्रैल) को जेपी नड्डा ने कांग्रेस और उसके सहयोगियों पर हमेशा उन लोगों के समर्थन में खड़े रहने का आरोप लगाया जो भारत को "कमजोर" करने की कोशिश करते हैं। जेपी नड्डा ने कांग्रेस से पूछा कि सोनिया गांधी का "गद्दारों" से क्या रिश्ता है?

Batla House encounter

'बाटला हाउस एनकाउंटर में आतंकवादी मारे गए और सोनिया गांधी जी रोईं'

भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा ने कहा,

''बाटला हाउस एनकाउंटर में आतंकवादी मारे गए और कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि सोनिया गांधी जी रोई। देशद्रोहियों से इनका क्या संबंध है, क्या हमदर्दी है? आपको उनमें क्या पसंद है? जो देश को कमजोर करते हैं, वो इनके साथी हैं।''

सितंबर 2008 में दिल्ली में हुए बाटला हाउस एनकाउंटर के दौरान दिल्ली पुलिस इंस्पेक्टर मोहन शर्मा और दो आतंकवादी, आतिफ और साजिद मारे गए थे।

JP Nadda

जेपी नड्डा बोले- ये इंडी अलायंस केवल भ्रष्टाचारियों का जमावड़ा है

जेपी नड्डा ने कहा, ''इंडिया ब्लॉक अहंकारियों का गठबंधन है। इंडी अलायंस केवल भ्रष्टाचारियों का जमावड़ा है। एक तरफ मोदी जी (पीएम नरेंद्र मोदी) कहते हैं कि भ्रष्टाचार हटाओ। दूसरी तरफ ये घमंडिया गठबंधन बोलता है कि भ्रष्टाचारियों को बचाओ।''

JP Nadda

उन्होंने कहा, "वे (कांग्रेस) उन लोगों के साथ खड़े हैं और देश को कमजोर करने वालों के प्रति सहानुभूति रखते हैं। यह अहंकारी गठबंधन है, क्या आप उनका समर्थन करेंगे?"

जेपी नड्डा ने सोनिया गांधी पर क्यों किया ऐसा कमेंट?

जेपी नड्डा की टिप्पणी जाहिर तौर पर कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद की 2012 की उस टिप्पणी के संदर्भ में थी जिसमें उन्होंने कहा था कि, बाटला हाउस एनकाउंटर की घटना ने सोनिया गांधी की आंखों में आंसू ला दिए थे।

सलमान खुर्शीद ने 2012 में एक चुनावी सभा में कहा था, ''मैं उस समय मंत्री नहीं था, लेकिन फिर भी बाटला हाउस एनकाउंटर का मुद्दा सोनिया गांधी के पास ले गया और उनकी आंखों में आंसू थे।''

हालांकि, उसी साल कांग्रेस के एक अन्य दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने सलमान खुर्शीद के दावे का खंडन किया था। दिग्विजय सिंह ने कहा था, ''सोनिया गांधी नहीं रोईं, ये सलमान खुर्शीद के अपने शब्द हैं।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+