Lata Mangeshkar Birth Anniversary: लता मंगेशकर ने कभी नहीं की शादी, जानें क्या है इसके पीछे का कारण
Lata Mangeshkar Birth Anniversary: स्वर कोकिला लता मंगेशकर भले ही अब हमारे बीच न हों लेकिन उनकी सुरीली आवाज ने लोगों के दिलों दिमाग पर कब्जा कर रखा है। उनके गाने सुनते ही दिमाग में उनकी तस्वीर बनने लग जाती है और उनकी याद आ जाती है। लता मंगेशकर ने हिंदी सिनेमा जगत को अपने गानों से परिपूर्ण कर दिया है। आपको बता दें कि लता मंगेशकर का जन्म 28 सितंबर, 1929 को मध्य प्रदेश के इंदौर में हुआ था।
इंदौर की रहने वाली लता मंगेशकर ने कभी सोचा भी नहीं था कि वह इतनी बड़ी गायिका बन जाएंगी और लोग के दिल में बस जाएंगी। लता मंगेशकर अपने पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ी थीं। आज स्वर कोकिला लता मंगेशकर का जन्मदिवस है। आइए इस खास मौके पर आपको बताते हैं कि आखिर लता मंगेशकर ने शादी क्यों नहीं की थी।

13 साल की उम्र में हुई थी पिता की मौत
लता मंगेशकर अपने 5 भाई-बहनों में सबसे बड़ी थीं, उसके बावजूद भी उन्होंने शादी नहीं की। आपको बता दें कि लता मंगेशकर के पिता भी संगीतकार थे। ऐसे में अपने पिता को देखकर ही उनका भी मन गायिकी की तरफ ही झुका था। वहीं लता मंगेशकर जब 13 साल की थी तो उनके पिता का देहांत हो गया था जिसके बाद उनकी जिंदगी पूरे तरीके से बदल गई।
लता मंगेशकर ने नहीं की थी शादी
पिता की मौत के बाद सारी जिम्मेदारी लता मंगेशकर के छोटे कंधों पर आ गई थीं। वह भाई-बहनों में बड़ी थीं, ऐसे में उन्हें अपने परिवार की सारी जिम्मेदारियों को संभालना पड़ता था। लता मंगेशकर ने घर की जिम्मेदारी निभाने के लिए बाहर काम करना शुरब किया। कहते हैं कि घर की जिम्मेदारियों के बीच उन्होंने खुद पर कभी ध्यान नहीं दिया। उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में कभी नहीं सोचा। ऐसे में वह अपने छोटे भाई-बहनों को छोड़कर शादी नहीं कर पाईं।
लता मंगेशकर ने कहा था- भाई-बहन सबसे जरूरी थे
एक इंटरव्यू में लता मंगेशकर ने खुद बताया था कि वह शादी करना चाहती थीं लेकिन घर की जिम्मेदारी के साथ-साथ उन्हें अपने भाई-बहनों को भी संभालना था। शादी करने से उन्हें अपना समय अपने ससुराल और पति को देना होता। ऐसे में वह अपने भाई-बहनों को कैसे देख पातीं। उन्होंने आगे कहा था कि- मैं शादी करना चाहती थी लेकिन अमल नहीं कर सकती थी। तब भाई-बहनों और घर की जिम्मेदारियां देखते-देखते समय निकल गया। ऐसे में मैं कभी शादी नहीं कर पाई।
-
कौन हैं अश्विनी कौल, जिनके प्यार में पागल थीं Bumrah की पत्नी Sanjana Ganesan? खूब चला अफेयर और फिर जो हुआ -
कौन हैं Priyanka Mohan? इंटरनेट पर मचा रहीं तबाही, Netflix पर एंट्री करते ही ऐसे उड़ाएंगी आपके होश -
Randeep Hooda बने पापा, पत्नी लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, शेयर की बेबी गर्ल की पहली फोटो -
Hansika Motwani Caste: क्या है हंसिका मोटवानी की जाति-धर्म? शादी के 4 साल बाद सोहेल से क्यों ले रहीं तलाक? -
Hansika Motwani Divorce: 4 साल में ही इन 4 गलतियों से टूटी हंसिका की शादी? कितनी Alimony मिली-कितने बच्चे? -
गोविंदा-सुनीता आहूजा के तलाक पर बेटी टीना का सनसनीखेज खुलासा, अब सबके सामने रखा पापा-मम्मी के रिश्ते का सच -
Dhurandhar 2 की एडवांस बुकिंग में मची लूट, 3100 रु. में मिल रही टिकट, जानें ऑनलाइन कैसे करें बुकिंग? -
कौन थे Pushpendra उर्फ आकाश? 31 साल के इस युवक की दिल्ली की झाड़ियों में ऐसी हालत में मिली लाश, क्या है मामला? -
'नाक साफ कर बिना हाथ धोए वड़ा पाव गर्ल...', Chandrika Dixit को लेकर शॉकिंग खुलासा, Maxtern ने खोली पोल -
बिना शादी के प्रेग्नेंट हुई लड़की, मिली अबॉर्शन की सलाह और फिर जो हुआ, OTT पर आज ही देखें LOCKDOWN -
ICC के चाबुक से घायल हुए अर्शदीप सिंह, जीत के नशे में चूर सरदारजी को मिली कड़ी सजा -
LPG Gas Booking Number: इंडेन, भारत गैस और HP गैस सिलेंडर कैसे बुक करें? जानें सरकार की नई गाइडलाइन












Click it and Unblock the Notifications