Zero Shadow Day: आज आपकी परछाई भी छोड़ देगी साथ! पेड़-पौधे देर तक देंगे ऑक्सीजन, जानिए क्यों होगा ऐसा
Zero Shadow Day: लता मंगेश्वर का मशहूर गाना है.. तू जहां-जहां चलेगा, मेरा साया साथ होगा...लेकिन बुधवार 21 जून 2023 को कुछ समय के लिए धरती पर परछाई साथ छोड़ देगी और इंसान सहित प्रकृति की प्रत्येक संरचना बिना साये के रह जाएगी। दरअसल खगोलीय घटना के चलते साल में दो दफा Zero Shadow Day आता है। दोपहर में करीब सवा 12 बजे परछाई सिमटकर रह जाएगी! दुनिया के 16 देशों सहित भारत के 8 राज्य और मप्र के 14 जिलों में ऐसा ही नजारा देखने को मिलेगा...।

खगोलीय घटना के चलते बुधवार को पृथ्वी के कुछ हिस्सों में जीरो शैडो डे होगा। पृथ्वी के बीचों-बीच स्थित भूमध्य रेखा के उत्तर में 23 डिग्री 30' अक्षांश पर स्थित विश्व के 16 देशों और भारत के 8 राज्यों सहित मध्यप्रदेश के 14 जिलों से होकर गुजरने वाली कर्क रेखा के ठीक ऊपर बुधवार 21 जून को सूर्य की किरणें सीधी पड़ेंगी। इस कारण उत्तरी गोलार्ध में दिन की अवधि सबसे अधिक लंबी और रात की अवधि सबसे कम होगी। इस दिन मप्र के सागर में भी दाेपहर 12:16 बजे परछाई गायब हाे जाएगी।
मप्र के इन 14 जिलों में जीरो शैडो डे होगा
21 जून 2023 को मप्र के सागर, दमोह, कटनी, भोपाल, विदिशा, रायसेन, रतलाम, उज्जैन, आगर मालवा, राजगढ़, सीहोर, जबलपुर, उमरिया तथा शहडोल जिलों से होकर गुजरने वाली कर्क रेखा पर सूर्य की उत्तरायण यात्रा का अंतिम दिन होगा। डॉ. हरीसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय के भूगोलवेत्ता प्रो. आरपी मिश्रा के अनुसार गुरुवार से सूर्य के दक्षिण की ओर जाने का आभास होगा। जबकि लंबा दिन होने से पौधे बुधवार को देर तक ऑक्सीजन देंगे। सूर्य से विटामिन-डी ज्यादा मिलेगा और सूर्य देर तक आकाश में बना रहेगा।
Recommended Video

21 जून सूर्य की उत्तरायण यात्रा का अंतिम दिन
प्रो. आरपी मिश्रा के अनुसार 21 जून को सूर्य की किरणें कर्क रेखा पर लंबवत पड़ती हैं। 23 डिग्री 30 मिनट (23°30') उत्तर से कर्क रेखा गुजरती है। सागर 23 डिग्री 83 मिनट (23°83') पर है और कर्क रेखा से 53 मिनट उत्तर में है। इसलिए सागर में भी बुधवार को दोपहर 12:16 बजे सूर्य की किरणें लंबवत होने से परछाई शून्य हो जाएगी। हमें अपनी ही परछाई नहीं दिखेगी। सूर्योदय सुबह 5:29 बजे और अस्त शाम 6:53 बजे होगा। यानी दिन 13 घंटे 24 मिनट का और रात 10 घंटे 36 मिनट की होगी। 23 सितंबर को दिन और रात बराबर होंगे। गुरुवार 22 जून से धीरे-धीरे दिन छोटे होने लगेंगे।












Click it and Unblock the Notifications