अमेरिका में मोदी जैसे सख्त नेता की जरूरत... भारतीय पीएम के जबरा फैन हुए जेपी मॉर्गन के CEO, जमकर की तारीफ

दुनिया की सबसे बड़ी इन्वेस्मैंट बैंकों में से एक जेपी मॉर्गन चेज के सीईओ जेमी डिमन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर प्रशंसा की है। डिमन का मानना है कि पीएम मोदी भारत में 'अविश्वसनीय काम' कर रहे हैं।

मंगलवार को इकोनॉमिक क्लब ऑफ न्यूयॉर्क द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए, जेमी डिमन ने नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा लागू किए गए आर्थिक सुधारों की प्रशंसा की और कहा कि उनमें से कुछ को अमेरिका में भी पेश किया जा सकता है।

Jamie Dimon on Modi

डिमॉन ने कहा, "पीएम मोदी ने भारत में अविश्वसनीय काम किया है। मैं यहां के लिबरल प्रेस को जानता हूं, जब उन्होंने 400 मिलियन लोगों को गरीबी से बाहर निकाला तो उन्होंने उनकी जमकर आलोचना की।" डिमॉन ने पीएम मोदी को देश में पुरानी नौकरशाही प्रणालियों को तोड़ने के लिए एक "सख्त" प्रशासक बताया।

बदलाव के लिए सख्त होने की जरूरत

उन्होंने कहा, "हमें यहां (अमेरिका में) इसकी थोड़ी और जरूरत है।" उन्होंने आगे कहा, "उनके पास एक अविश्वसनीय शिक्षा प्रणाली, अविश्वसनीय बुनियादी ढांचा है। वह पूरे देश को ऊपर की तरफ ले जा रहे हैं, यह इसलिए हो रहा है क्योंकि वो आदमी उतना ही सख्त है। बदलाव के लिए आपको हल्का सख्त होना ही होगा।"

70 करोड़ लोगों के बैंक अकाउंट खुले

डिमन ने भारत में पीएम मोदी द्वारा किए गए सुधारों की भी तारीफ भी की। उन्होंने कहा, "उन्होंने यह अविश्वसनीय ट्रेंड शुरू कर दिया है कि कि हर नागरिक को हाथ या आंख की पुतली या उंगली से पहचाना जाता है। उन्होंने 70 करोड़ लोगों के लिए बैंक खाते खोले। उनके पैसे सीधे बैंक खातों में ट्रांसफर हो रहे हैं।"

इनडायरेक्ट टैक्स की प्रशंसा

जेपी मॉर्गन चेस के सीईओ डिमन ने देश की अप्रत्यक्ष कर व्यवस्था की भी प्रशंसा की, जिसके बारे में उन्होंने कहा कि विभिन्न राज्यों द्वारा अपनाई जाने वाली कर प्रणालियों में असमानता से पैदा होने वाले भ्रष्टाचार को खत्म कर दिया है।

'लालफीताशाही की समस्या को किया दूर'

जेपी मॉर्गन के सीईओ ने नौकरशाही बाधाओं को दूर करने के लिए भी पीएम मोदी की सराहना की। उन्‍होंने कहा कि भारत में करीब 28 राज्य और कुछ केंद्र शासित प्रदेश हैं। यह लगभग यूरोप जैसा है। वे (भारत) पूरी तरह से अलग टैक्‍स प्रणाली हैं। इसमें भारी भ्रष्टाचार होता था। पीएम मोदी इसे खत्‍म कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+