Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कोहली को इस ऐतिहासिक महिला से नहीं मिल पाने का है अफसोस, कहा- मैं उनके साथ डिनर करना चाहता था

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने एक इंटरव्यू में बताया है कि वो लता मंगेशकर जी के साथ बाहर जाकर डिनर करना चाहते थे, लेकिन मैं उनसे कभी मिल ही नहीं पाया।

Virat Kohli

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने अपने एक ताजा इंटरव्यू में उस सवाल का बड़ा ही दिलचस्प जवाब दिया है, जिसमें उनसे पूछा गया था कि आप किस ऐतिहासिक महिला के साथ डिनर करना चाहेंगे? विराट कोहली ने इस सवाल का जवाब देते हुए भारत रत्न लता मंगेशकर का नाम लिया है। कोहली ने कहा है, "मुझे कभी भी लताजी से मिलने का मौका नहीं मिला, इसलिए बातचीत करना और उनके जीवन और उनकी यात्रा के बारे में थोड़ा और जानना आश्चर्यजनक होता।" कोहली ने इस इंटरव्यू में लता जी से कभी नहीं मिलने पर अफसोस जाहिर किया है।

कोहली ने इंटरव्यू का वीडियो किया शेयर

आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर विराट कोहली ने अपने प्रमोशनल इंटरव्यू का एक वीडियो शेयर किया है। इस इंटरव्यू में कोहली ने अपने करियर से हटकर पूछे गए सवालों का जवाब दिया है। कोहली से इस इंटरव्यू में पूछा गया कि आप परिवार के अलावा किसी द्वीप पर किसके साथ समय बिताना पसंद करेंगे? विराट ने इस सवाल का जवाब देते हुए अमेरिका के प्रोफेशनल बॉक्सर मुहम्मद अली का नाम लिया।

इंटरव्यू में कोहली से पूछे गए अन्य सवालों के जवाब

- कोहली से इस दौरान पूछा गया कि आप 16 साल के विराट कोहली को अगर कोई सलाह देना चाहोगे तो वो क्या होगी? कोहली ने इसका जवाब देते हुए कहा कि दुनिया के बारे में थोड़ा और जानें और अपने दिमाग को ठंडा रखें और यह स्वीकार करें कि दिल्ली के बाहर भी लाइफ है।

- इस दौरान कोहली से एक सवाल यह भी पूछा गया कि ऐसी कौन सी जगह है, जहां आपको सबसे ज्यादा खुशी मिलती है? कोहली ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि मुझे अपने घर में सबसे ज्यादा खुशी मिलती है।

- इस इंटरव्यू के दौरान विराट कोहली से एक सवाल उनके खानपान के शौक को लेकर पूछा गया। सवाल यह था कि आपने अब तक अपने जीवन में सबसे अनोखी डाइट कब ली है? कोहली ने इसका जवाब देते हुए कहा कि 24 और 25 साल की उम्र में मैंने दुनियाभर के जंक फूड खा लिए थे, वहीं मेरी अनोखी डाइट थी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+