Lata Mangeshkar की पुण्यतिथि पर CM मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, कही ये खास बात
Lata Mangeshkar: स्वर कोकिला और भारत रत्न लता मंगेशकर की आज (मंगलवार 6 फरवरी) पुण्यतिथि है। लता मंगेशकर की पुण्यतिथि पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि आपके मधुर स्वर युगों-युगों तक संगीत जगत में जीवंत रहेंगे।
सीएम मोहन यादव ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर लिखा, 'दिव्यता एवं मधुरता का पर्याय, स्वर साम्राज्ञी, मध्यप्रदेश का गौरव, आदरणीय स्व. लता मंगेशकर दीदी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। आपने गीतों को केवल अपनी मीठी आवाज नहीं दी, अपितु उन्हें स्वर देकर अमर बना दिया।'

इतना ही नहीं, सीएम यादव ने कहा कि आपके सुरीले गीत हमारे साथ भावी पीढ़ियों के जीवन को भी मधुर संगीत की दिव्यता की अनुभूति कराते रहेंगे। आपको बता दें कि संगीत के क्षेत्र में लता मंगेशकर का योगदान सदियों तक याद किया जाएगा। लता मंगेशकर ने अपने करियर में एक ऐसा मुकाम हासिल किया, जिसे पाना शायद किसी और गायक-गायिका के लिए कठिन हो।
दिव्यता एवं मधुरता का पर्याय, स्वर साम्राज्ञी, मध्यप्रदेश का गौरव, आदरणीय स्व. लता मंगेशकर दीदी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ!
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) February 6, 2024
आपने गीतों को केवल अपनी मीठी आवाज नहीं दी, अपितु उन्हें स्वर देकर अमर बना दिया। आपके सुरीले गीत हमारे साथ भावी पीढ़ियों के जीवन को… pic.twitter.com/3NVFqIHoEy
लता मंगेशकर ने अपने करियर में 36 भाषाओं में 50 हजार से अधिक गानों को अपनी आवाज दी। आज उनकी दूसरी पुण्यतिथि है। आज ही के दिन उन्होंने 92 साल की उम्र में आंखिरी सांस ली थी।












Click it and Unblock the Notifications