Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'नहीं बनना चाहती दोबारा लता मंगेशकर' आखिर क्यों इतनी शान-ओ-शौकत के बावजूद स्वर कोकिला ने कही थी ये बात?

आज ही के दिन पिछले साल स्वर कोकिला लता मंगेशकर का मुंबई में निधन हो गया था। एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने जीवन के संघर्ष के बारे में बताया था।

Lata Mangeshkar Death Anniversary: स्वर कोकिला लता मंगेशकर का आज ही के दिन 6 फरवरी को पिछले साल 2022 में निधन हुआ था। उनका दुनिया से इस तरह जाना हर किसी के आंखों में आंसू ले आया था। भले ही अब उनकी आवाज हम कभी नहीं सुन पाएंगे लेकिन उनके मशहूर गाने आज भी फैंस के कानों में गुंजते हैं। लेकिन, सिनेमा जगत में नाम इतना काम कमाने के बावजूद लता मंगेशकर फिर से लता मंगेशकर नहीं बनना चाहती। आइए जानते हैं आखिर इसके पीछे क्या वजह है।

लता जी नहीं थी चाहती दोबारा लता मंगेशकर बनना

लता जी नहीं थी चाहती दोबारा लता मंगेशकर बनना

पिछले साल 2022 में लता मंगेशकर मल्टीपल ऑर्गन फेलियर की वजह से मुंबई में निधन हो गया था। आज उनकी पहली पुर्णतिथि के मौके पर हम आपको उनसे जुड़ा एक किस्सा बताने वाले हैं। सालों पहले लता मंगेशकर ने जावेद अख्तर के शो में नजर आईं थी। इस दौरान उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़े संघर्षों के किस्से साझा किए।

खुद स्वर कोकिला ने बताई थी ये वजह

खुद स्वर कोकिला ने बताई थी ये वजह

लता मंगेशकर के पास क्या कुछ नहीं था। इतना बड़ा नाम, शान और शोहरत सब कुछ था। उन्होंने अपने करियर में 50 हजार से गाने गाए। यही नहीं संगीत की दुनिया में उन्हें सर्वोच्च स्थान तक दिया गया। लेकिन, इन सबके बावजूद भी वह अगले जन्म में फिर से लता मंगेशकर नहीं बनना चाहती थीं।

'अगर वाकई मुझे दोबारा जन्म मिला तो मैं....'

'अगर वाकई मुझे दोबारा जन्म मिला तो मैं....'

लता जी से जावेद अख्तर ने जब इंटरव्यू के दौरान पूछा कि, क्या अगले जन्म में वह फिर से लता मंगेशकर बनना चाहती हैं? इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा था कि, 'अगर वाकई मुझे दोबारा जन्म मिला तो मैं लता मंगेशकर कभी नहीं बनना चाहूंगी, क्योंकि लता मंगेशकर की जो तकलीफें हैं, वो मैं ही जानती हूं'। लता मंगेशकर का यह जवाब सुनकर खुद जावेद अख्तर भी हैरान रह जाते हैं।

कम उम्र में उठा सर से पिता का साया

कम उम्र में उठा सर से पिता का साया

लता जी ने बताया था कि उन्होंने बचपन से जवानी तक अपने पूरे जीवन में कई सारी मुसीबतों का सामना किया है। कम उम्र में पिता का साया सिर से उठ गया तो घर की जिम्मेदारी अपने कंधों पर ली। घर चलाने की सारी जिम्मेदारी फिर उनके कंधों पर आ गई थी। यहां तक कि, वह स्टुडियो में गाना गाने रोज मिलों दूर पैदल जाती थीं। लता जी ने जिस तरह की तकलीफें अपने जीवन में देखी वो सिर्फ वही जानती हैं।

फैंस कर रहे लता जी को याद

फैंस कर रहे लता जी को याद

बता दें कि, पिछले साल 6 फरवरी 2022 को लता मंगेशकर हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह गई थीं। वह लंबे समय से बीमारी से जूझ रही थीं। स्वर कोकिला के निधन पर पूरे राजकीय सम्मान से उनका अंतिम संस्कार किया गया। आज सभी फैंस उनके सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उन्हें याद कर रहे हैं।

Recommended Video

    Ayodhya में गूंजेंगे Lata mangeshkar के भजन, PM Modi ने किया 'वीणा' का उद्घाटन |वनइंडिया हिंदी *News

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+