Sudha Murthy: सुधा मूर्ति से पहले भी कई नामी हस्तियां रह चुकी हैं मनोनीत राज्यसभा सदस्य
Sudha Murthy: लेखिका और परोपकारी सुधा मूर्ति को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राज्यसभा के लिए नामित किया है, जिसकी घोषणा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर की गई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके नामांकन की प्रशंसा करते हुए 'नारी शक्ति' की ओर इस कदम की सराहना की। अपनी सादगी के लिए जानी जाने वाली सुधा मूर्ति इंफोसिस फाउंडेशन की अध्यक्ष हैं और उन्हें उनके सामाजिक कार्यों के लिए पद्मश्री और पद्म भूषण जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कार मिल चुके हैं।

लेकिन सुधा मूर्ति से पहले भी कई नामी लोग राष्ट्रपति द्वारा राज्यसभा के लिए मनोनीत किए जा चुके है, जिसमें पृथ्वीराज कपूर से लेकर राम जेठमलानी तक कई बड़े नाम शामिल हैं। आइए कुछ ऐसे ही लोगों पर नजर डालते हैं।
पृथ्वीराज कपूर
महान भारतीय अभिनेता और हिंदी सिनेमा को मजबूती देने वाले पृथ्वीराज कपूर को 1952 से 1960 के बीच राज्यसभा सदस्य के रूप में नामित किया गया था। उन्हें एक थिएटर आर्टिस्ट और अभिनेता के रूप में उनके योगदान के लिए राज्यसभा के लिए नामांकित किया गया था। कपूर ने अपने करियर में 50 से अधिक फिल्में की, जिनमें 'मुग़ल-ए-आजम' और 'आवारा' जैसी सुपरहिट फिल्में शामिल थी। कपूर को भारतीय सिनेमा और थिएटर में योगदान के लिए पद्म भूषण और दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।
हरिवंश राय बच्चन
हरिवंश राय बच्चन एक भारतीय कवि और लेखक थे, जिन्हें हिंदी साहित्य में उनके योगदान के लिए जाना जाता है। वह 3 अप्रैल 1966 से 2 अप्रैल 1972 तक राज्यसभा के सदस्य रहे। हरिवंश राय बच्चन को उनके शुरुआती काम 'मधुशाला' के लिए खास तौर पर जाना जाता है। बच्चन 'नई कविता लिटरेरी मूवमेंट' में एक प्रमुख व्यक्ति थे और उन्हें हिंदी साहित्य से संबंधित काम और उपलब्धियों के लिए 1976 में पद्म भूषण पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।
नरगिस दत्त
नरगिस दत्त राज्यसभा की सदस्य बनने वाली पहली महिला अभिनेत्री थी। 3 अप्रैल 1980 को उनको राज्यसभा सदस्य चुना गया था और 3 मई 1981 तक वह राज्यसभा सदस्य रही। 1958 में सुनील दत्त से शादी करने के बाद, उन्होंने अपना एक्टिंग करियर त्याग दिया था और उस ही वर्ष उनको पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया था। उनके बेटे, संजय दत्त ने जब 1981 में 'रॉकी' फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया, तो उससे ठीक पहले नरगिस का पेनक्रिएटिक कैंसर से देहांत हो गया।
लता मंगेशकर
'स्वर कोकिला' लता मंगेशकर ने 1999 से 2005 तक 6 वर्षों तक राज्यसभा सदस्य के रूप में काम किया। जब लता मंगेशकर राज्यसभा की सदस्य थी, तब उन्होंने सांसद को मिलने वाला कोई भी वेतन या फिर भत्ता नहीं लिया। यहां तक कि उन्होंने अपने संसदीय कार्यकाल के दौरान, उन्हें जो सांसद के रूप में बंगला मिल रहा था, उसका भी प्रस्ताव उन्होंने ठुकरा दिया। लता मंगेशकर को 1969 में पद्म भूषण, 1989 में दादा साहेब फाल्के पुरस्कार, 1999 में पद्म विभूषण और 2001 में भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया था।
हेमा मालिनी
भारतीय राजनीति और बॉलीवुड में प्रमुख हस्ती, हेमा मालिनी 6 वर्षों तक राज्यसभा में मनोनीत सदस्य रह चुकी है। वर्ष 2003 में तत्कालीन राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम ने हेमा मालिनी को राज्यसभा में मनोनीत सदस्य चुना, और वह 2009 तक सदस्य रही। इसके बाद उन्होंने 2011 में भाजपा की ओर से राज्यसभा में कर्नाटक की सीट पर उपचुनाव लड़कर जीत हासिल की। आपको बता दे कि वर्तमान में हेमा मालिनी उत्तर प्रदेश की मथुरा लोकसभा सीट से सांसद है और उन्होंने इस सीट पर 2014 से पकड़ बना रखी है।
जावेद अख्तर
जावेद अख्तर एक भारतीय स्क्रीन राइटर, लिरिसिस्ट और कवि हैं, जिनको 2010 में राज्यसभा सदस्य के रूप में चुना गया था, और अख्तर 2016 तक ऊपरी सदन के सदस्य रहे। अख्तर संसद की कार्यवाही में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। इसके अलावा, अख्तर कॉपीराइट कानून चर्चाओं में भी सक्रिय रूप से शामिल रहे, और दोनों भाजपा और कांग्रेस को इस मुद्दे पर साथ लाने का प्रयास किया। जावेद अख्तर को 1999 में पद्मश्री और 2007 में पद्म भूषण से भी नवाजा गया था।
रेखा
बॉलीवुड अभिनेत्री रेखा को 2012 में राज्यसभा सदस्य मनोनीत किया गया था। हालांकि, बहुत मौकों पर रेखा को संसद में कम उपस्थिति और कार्रवाई में भागीदारी की कमी के लिए आलोचना का सामना करना पड़ा है। रेखा का राज्यसभा कार्यकाल 2018 में समाप्त हुआ और वर्ष 2012 में उनके नामांकन के बाद से उन्होंने 348 में से मात्र 18 दिन संसद की कार्यवाही में भाग लिया, और वो भी किसी भी सत्र में एक दिन से अधिक नहीं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने एक भी प्रश्न नहीं पूछा और किसी बहस में भाग नहीं लिया।
सचिन तेंदुलकर
रेखा के साथ ही 'मास्टर ब्लास्टर' क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को भी राज्यसभा में मनोनीत किया गया था। सचिन ने रेखा की तुलना में संसद की कार्रवाई में 5 दिन ज्यादा, यानी 348 में से केवल 23 दिन ही भाग लिया। अपने 6 साल के इस कार्यकाल में सचिन ने राज्यसभा में केवल 22 प्रश्न ही पूछे। सचिन का भी राज्यसभा सदस्य का कार्यकाल वर्ष 2018 में समाप्त हो गया। जब सचिन को राज्यसभा के लिए चुना गया था तब वह इस पद के लिए चुने जाने वाले पहले सक्रिय खिलाड़ी और क्रिकेटर बने थे।
मैरी कॉम
भारतीय मुक्केबाज एमसी मैरी कॉम राज्यसभा सदस्य रह चुकी है। अप्रैल 2016 में मैरी कॉम को राष्ट्रपति द्वारा राज्यसभा के लिए नामांकित किया गया था। एक सक्रिय खिलाड़ी होने के बावजूद मैरी कॉम ने अपने कार्यकाल के दौरान अच्छा प्रदर्शन करते हुए राज्यसभा में 53 प्रतिशत औसत उपस्थिति बनाए रखी थी। वर्ष 2017 में मैरी कॉम को भारत सरकार के खेल एवं युवा मंत्रालय द्वारा बॉक्सिंग के लिए नेशनल ऑब्जर्वर घोषित किया गया था। वर्ष 2020 में मैरी कॉम को पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया गया था।
राम जेठमलानी
देश के सबसे बड़े वकीलों में से एक और पूर्व कानून एवं न्याय मंत्री और शहरी विकास मंत्री राम जेठमलानी को अप्रैल 2006 में राष्ट्रपति द्वारा राज्यसभा का सदस्य चुना गया था। वह वर्ष 2009 तक राज्यसभा के सदस्य रहे। राम जेठमलानी को राज्यसभा में विद्या निवास मिश्र के निधन के कारण खाली हुई सीट को भरने के लिए नामित किया गया था।
राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत अन्य प्रमुख राज्यसभा सदस्य!
● जाकिर हुसैन (अप्रैल 1952-जुलाई 1957)
● इला भट्ट (मई 1986-सितंबर 1988)
● एमएफ हुसैन (मई 1986-मई 1992)
● वैजयंतीमाला (अगस्त 1993-अगस्त 1999)
● शबाना आज़मी (अगस्त 1997-अगस्त 2003)
● दारा सिंह (अगस्त 2003-अगस्त 2009)
● श्याम बेनेगल (फरवरी 2006-फरवरी 2012)
● एमएस स्वामीनाथन (अप्रैल 2007-अप्रैल 2013)
● मणि शंकर अय्यर (मार्च 2010-मार्च 2016)
● अनु आगा (अप्रैल 2012-अप्रैल 2018)
● नवजोत सिंह सिद्धू (अप्रैल 2016-जुलाई 2016)
● सुब्रह्मण्यम स्वामी (अप्रैल 2016-अप्रैल 2022)
● रंजन गोगोई (मार्च 2020-मार्च 2026)
● वीरेंद्र हेगड़े (जुलाई 2022-जुलाई 2028)
-
वर्ल्ड कप जीत के बाद ट्रेन से घर पहुंचा भारतीय क्रिकेटर, टिकट चेक में लगभग पकड़ा गया, बीवी ने झूठ बोल बचाया -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में मौसम का डबल अटैक! अगले 72 घंटों में आने वाला है नया संकट, IMD का अलर्ट -
Rahul Gandhi Wedding Visit: कौन है दुल्हन तनु, जिसकी शादी में पहुंचे राहुल गांधी? तोहफे में क्या-क्या दिया? -
Gold Rate Today: जंग के बीच भारत में लगातार सस्ता हो रहा सोना, इतना गिरा भाव, अब क्या है 22k, 18K गोल्ड का रेट -
Balen Shah Caste: पिता मधेशी और मां पहाड़ी, आखिर किस जाति से हैं बालेन शाह, इंटरनेट पर क्यों हो रहा विवाद? -
धोनी ने उड़ाया मजाक, तो अब आया गौतम गंभीर का बेबाक जवाब, हेड कोच ने किया कभी नहीं हंसने का खुलासा -
Hansika Motwani Divorce: 4 साल में ही इन 4 गलतियों से टूटी हंसिका की शादी? कितनी Alimony मिली-कितने बच्चे? -
Love Story: IFS की ट्रेनिंग के दौरान हिंदू लड़की को दिल दे बैठे थे Hardeep Puri, शादी लिए मिली थी धमकी -
जीत के बाद भी टीम इंडिया से वापस ली जाएगी T20 World Cup की ट्रॉफी? सामने आई बड़ी वजह, फैंस हैरान -
Kim Yo Jong Profile: किम जोंग उन की ‘सबसे ताकतवर बहन’ कौन? ईरान जंग के बीच अमेरिका को खुली धमकी, दुनिया अलर्ट -
Essential Commodities Act: क्या है ECA? ईरान-इजराइल तनाव के बीच भारत में क्यों हुआ लागू -
LPG Gas Price Today: आज आपके शहर में कितने बढ़े एलपीजी गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें कीमत












Click it and Unblock the Notifications