UP: सीएम योगी ने स्वर कोकिला लता मंगेशकर की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि
Lata Mangeshkar Death Anniversary: स्वर कोकिला लता मंगेशकर आज से दो साल पहले अपने करोड़ों चाहने वालों को छोड़कर दुनिया को अलविदा कर गई थीं। उनके देहांत को 6 फरवरी को पूरे 2 साल हो गए हैं। लता दीदी की पुण्यतिथि पर देश की जानी-मानी हस्तियों ने याद किया है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वर्गीय लता मंगेशकर की पुण्य तिथि पर श्रृद्धांजलि अर्पित की है। अनेक भाषाओं में लगभग 30हजार गाने गाने वाली सुर कोकिला की याद में सीएम योगी ने एक पोस्ट भी शेयर की है जिसमें उन्होंने लिखा
माँ सरस्वती की अनन्य साधिका, अपने स्वरों से विश्व को अभिभूत करने वाली स्वर कोकिला, 'भारत रत्न' लता मंगेशकर की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!
अपनी संगीत साधना से उन्होंने कला जगत को एक नई पहचान दिलाई। उनके सुर संपूर्ण देश को एक सूत्र में पिरोने के माध्यम बने हैं।
हिंदी सिनेमा की मशहूर सिंगर लता मंगेशकर के निधन से उनकों चाहने वाले भारत ही नहीं दुनिया भर के संगीत प्रेमी बहुत दुखी हो गए थे। इसकी वजह है कि सुरों की देवी लता दीदी लोगों के दिलों में बसी हुई हैं वो शशरीर तो मौजूद नहीं हैं लेकिन अपने पीछे हजारों सुरीले गानों का खजाना अपने सुर प्रेमियों को छोड़ गई हैं। सुर कोकिला अपनी आवाज के जरिए सदा हमारे बीच जरिए जिंदा रहेंगी।












Click it and Unblock the Notifications