PM मोदी करेंगे अयोध्या में आज लता चौक का उद्घाटन, Tweet करके सुरकोकिला के बारे में कही खास बात

नई दिल्ली, 28 सितंबर। भारत रत्न सुर कोकिला लता मंगेशकर का आज जन्मदिन है। लता मंगेशकर को उनके जन्मदिन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें याद किया। पीएम मोदी ने लता मंगेशकर को याद करते हुए ट्वीट किया। पीएम ने लिखा, लता दीदी को उनके जन्मदिन पर याद कर रहा हूं, उनके बारे में मुझे बहुत कुछ याद आ रहा है, अनगिनत बातें, जिसमे वह ढेर सारा प्यार बरसाती थीं। मुझे इस बात की खुशी है कि अयोध्या में एक चौक का नाम उनके नाम पर रखा गया है। भारत की महानतम हस्तियों में से एक को यह सच्ची श्रद्धांजलि है।

lata mangeshkar

बता दें कि लता मंगेशकर का जन्म 28 सितंबर 1929 को इंदौर में हुआ था। उन्हें देश का सबसे ज्यादा प्रभावशाली और प्रतिभाशाली गायक के तौर पर जाना जाता है। भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में लता मंगेशकर ने 8 दशक से अधिक तक अपनी सेवाएं दीं। उन्हें क्वीन ऑफ मेलोडी, भारत की सुर कोकिला, शताब्दी की आवाज के नाम से जाना जाता है। उन्होंने 36 भारतीय भाषाओं में गाने गाए थे, इसके अलावा कुछ विदेशी भाषाओं में भी गाने गाए थे। लता मंगेशकर ने अंग्रेजी, इंडोनेशियन, रूसी, डच, नेपाली भाषा में भी गाने गाए थे।

बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का उद्घाटन किया। इस मौके पर बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा, लता दीदी के नाम पर बना ये चौक, हमारे देश में कला जगत से जुड़े लोगों के लिए भी प्रेरणा स्थली की तरह कार्य करेगा। ये बताएगा कि भारत की जड़ों से जुड़े रहकर, आधुनिकता की ओर बढ़ते हुए, भारत की कला और संस्कृति को विश्व के कोने-कोने तक पहुंचाना, ये भी हमारा कर्तव्य है। जब अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए भूमिपूजन संपन्न हुआ था, तो मेरे पास लता दीदी का फोन आया था। वो बहुत खुश थीं, आनंद में थी। उन्हें विश्वास नहीं हो रहा था कि आखिरकार राम मंदिर का निर्माण शुरू हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+