Ranu Mondal Video:'ये लता फता का गाना', रानू मंडल ने किया लता मंगेशकर का अपमान, भड़के लोग और फिर....
Ranu Mondal Viral Video: सोशल मीडिया पर रानू मंडल का एक लेटेस्ट वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने कहा है कि जो गाना वह गा रही हैं वो किसी लता फता का नहीं है।

Ranu Mondal Viral Video: रेलवे स्टेशन पर बड़ी ही सुरीली आवाज में गाना गाकर फेमस हुईं रानू मंडल एक बार फिर से सुर्खियों में छा गई हैं। रानू मंडल के सुरीली आवाज के वायरल वीडियो ने उन्हें रातों रात स्टार बना दिया था। वह चारों तरफ काफी फेमस हो गई थीं। हर तरफ उनकी आवाज को बहुत पसंद किया जाने लगा था। इसके बाद बॉलीवुड के फेंस सिंगर और एक्टर हिमेश रेशमिया ने उन्हें अपनी फिल्म में गाने का ऑफर भी दिया था। एक तरफ रानू की किस्मत चमक रही थी तो दूसरी तरफ वह अपने ही बुरे बर्ताव के चलते लोगों की आलोचना का शिकार भी बन रही थीं। अब हाल ही में उन्होंने दिवंगत सिंगर लता मंगेशकर के बारे में कुछ ऐसा कह दिया है कि लोग उन पर भड़क गए हैं। रानू मंडल की जमकर क्लास लगाई जा रही है।

लता मंगेशकर को लेकर रानू मंडल ने कह दी ये बात
आपको बता दें कि अपनी सुरीली आवाजा से रातों रात स्टार बनीं रानू मंडल अपने बुरे बर्ताब के चलते सबकी नजर में खरबा होने लगीं और धीरे-धीरे वह फिर से गुमनामी में कहीं खो गईं। हालांकि बीच-बीच में उनके कुछ वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। उन वीडियोज की वजह से लोग उनकी जमकर मजाक भी उड़ाते नजर आते हैं। अब सोशल मीडिया पर उनका एक लेटेस्ट वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें रानू मंडल ने कहा है कि जो गाना वह गा रही हैं वो किसी लता फता का नहीं है।

रानू मंडल का वीडियो हो रहा है वायरल
अपने लेटेस्ट वीडियो में रानू मंडल ने कहा है- ये जो गाना गा रही हूं, ये कोई लता फता का नहीं है। ये लता जी का नहीं है। मैं ये जो गाया, उसका आवाज भी अच्छा है। अच्छा था, अच्छा है। इसके बाद वह 'है अगर दुश्मन' गाना गाने लगती हैं। आपको बता दें कि ये गाना साल 1977 में रिलीज हुई फिल्म 'हम किसी से कम नहीं' का है। इस गाने को दिवंगत सिंगर मोहम्मद रफी और आशा भोसले ने गाया था।

लता जी का अपमान करने पर गुस्साए लोग
रानू मंडल का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोग उन पर भड़क उठे हैं। लोग रानू मंडल के इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। दिवंगत सिंगर लता मंगेशकर का अपमान करने की वजह से लोग जमकर उन पर अपना गुस्सा उतार रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है- लता जी की इज्जत करना सीखो, उनका नाम अच्छे से लो। वहीं एक शख्स ने लिखा है- पहले सही से बत करना सीखो, फिर गीत गाना।

स्टेशन पर भीख मांगती थीं रानू मंडल
आपको बता दें कि सुरीली आवाज में गाना गाकर रातों रात स्टार बनीं रानू मंडल पहले स्टेशन पर भीख मांगती थीं। एक दिन वह रेलवे स्टेशन पर ही गाना गा रही थीं और किसी ने उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। इसकं बाद उनका वीडियो तेजी से वायरल हो गया। इस वीडियो की वजह से रानू मंडल रातोंरात फेमस हो गईं। लोग उनकी आवाज के दीवाने हो गए। यहां तक कि लोगों ने उनकी आवाज की तुलना लता मंगेशकर के साथ कर दी थी।

हिमेश रेशमिया की फिल्म में गाया था गाना
इसके बाद तो रानू मंडल की किस्मत ही चमक गई। उन्हें सिंगिंग रिएलिटी शो में बुलाया गया, जहां हिमेश रेशमिया ने उन्हें अपनी फिल्म में गाने का ऑफर दिया। आपको बता दें कि रानू मंडल ने हिमेश रेशमिया की फिल्म 'तेरी मेरी कहानी' में गाना गाया था। वहीं साल 2019 में रानू मंडल ने एक फैन के साथ बहुत ही बुरा बर्ताब किया था जिसके बाद से लोग उनकी आलोचना करने लगे थे।।












Click it and Unblock the Notifications