अगरतला-लोकमान्य तिलक टर्मिनस के 8 डिब्बे पटरी से उतरे, कोई नहीं हुआ घायल

Breaking News: हरियाणा विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत दर्ज करने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने तीसरी बार राज्य में सरकार बना ली है। आज चंडीगढ़ से सटे पंचकूला के सेक्टर-5 में दशहरा ग्राउंग में नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री ने सीएम पद की शपथ ली।

Nayab Singh Saini

नायब सिंह सैनी हरियाणा के 20वें मुख्यमंत्री बने हैं , इस समारोह में पीएम मोदी भी शामिल हुए । इस शपथ ग्रहण समारोह में 18 प्रदेशों के सीएम, डिप्टी सीएम और भाजपा के सहयोगी दलों के नेताओं ने भी शिरकत की।पल-पल के अपडेट को जानने के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
Oct 17, 2024, 10:52 PM IST

जिस भी एयरपोर्ट के पास लाइसेंस है उनके पास BTCP है: भुवनेश्वर के एयरपोर्ट

भुवनेश्वर के एयरपोर्ट निदेशक प्रसन्ना प्रधान ने कहा, "जिस भी एयरपोर्ट के पास लाइसेंस है...उनके पास BTCP (बम खतरा आकस्मिक योजना) है और BTCP के अनुसार, सभी हितधारक इसमें शामिल हैं...किसी भी तरह की झूठी कॉल आने पर, हम BTCP में स्वीकृत प्रक्रिया के अनुसार उससे निपटते हैं। बम खतरा आकलन समिति है, जब भी हमें कोई झूठी कॉल आती है...हम उस BTSC को बुलाते हैं और उससे निपटते हैं...हम सभी प्रशिक्षित हैं।"
Oct 17, 2024, 10:06 PM IST

अमेठी: कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग

उत्तर प्रदेश: अमेठी में एक कपड़े की दुकान में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। फायर टेंडर ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। कोई जनहानि नहीं हुई है।
Oct 17, 2024, 9:11 PM IST

इसकी कहानी सुनकर मैं हैरान थी: अभिनेत्री नीना गुप्ता

मुंबई: अपनी आगामी वेब सीरीज '1000 बेबीज' पर अभिनेत्री नीना गुप्ता ने कहा, "इसकी कहानी सुनकर मैं हैरान थी कि ऐसी भी कहानी कोई सोच सकता है। खासकर इसमें मेरी जो भूमिका है उसे लेकर मैं बहुत शंका में थी कि मैं इसे करना चाहूंगी या नहीं...फिर मैंने थोड़ा समय लिया और यह भूमिका निभाने के लिए सहमत हुई।"
Oct 17, 2024, 8:48 PM IST

हम उन सीटों पर चुनाव लड़ेंगे जो हम जीत सकते हैं: चंद्रशेखर बावनकुले

महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा,'यह कोई नंबर गेम नहीं है, हम उन सीटों पर चुनाव लड़ेंगे जो हम जीत सकते हैं...यह दुखद बात है, शरद पवार ने उद्धव ठाकरे को हमसे अलग कर दिया, उनका एजेंडा उद्धव ठाकरे को सीएम बनाना था, अब उन्हें उनकी जरूरत नहीं है इसलिए वह कांग्रेस और एनसीपी (एससीपी) के पीछे भाग रहे हैं...मुझे दया आती है, उद्धव ठाकरे कांग्रेस और शरद पवार के आगे क्यों झुक रहे हैं।'
Oct 17, 2024, 8:46 PM IST

यूजीसी नेट 2024 का जारी हुआ रिजल्ट

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने यूजीसी नेट 2024 जून परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। रिजल्ट के साथ ही टेस्टिंग एजेंसी ने सब्जेक्ट वाइज कट-ऑफ भी जारी कर दी है।
Oct 17, 2024, 8:45 PM IST

एयर इंडिया की पांच उड़ानों क मिली धमकी

एयर इंडिया के अधिकारी ने बताया कि आज सोशल मीडिया पर एयर इंडिया की पांच उड़ानों को सुरक्षा संबंधी धमकी मिली। नियामक निकायों को इसकी सूचना दे दी गई है और नियामक निकायों के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी निर्धारित प्रक्रियाओं का सख्ती से पालन किया गया है। सभी पांचों उड़ानों की सुरक्षित लैंडिंग हो गई है। एयर इंडिया अपने यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और इसे सर्वोच्च प्राथमिकता देता है।
Oct 17, 2024, 7:42 PM IST

कोई पुलिस कर्मी मारने के लिए नहीं करता फायरिंग: रवनीत सिंह बिट्टू

दिल्ली: बहराइच हिंसा पर केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा, "कोई पुलिस कर्मी मारने के लिए फायरिंग नहीं करता है। पुलिस को तो उन्हें रोकना था। उनके(अपराधियों के) साथ जितनी सख्ती से योगी आदित्यनाथ पेश आ रहे हैं उतनी ही सख्ती से पेश आना चाहिए तभी कानून का राज बहाल रहेगा।"
Oct 17, 2024, 7:34 PM IST

मुझे-मेरे परिवार को न्याय चाहिए: जीशान सिद्दीकी

महाराष्ट्र: विधायक जीशान सिद्दीकी ने अपने पिता बाबा सिद्दीकी की हत्या के लिए न्याय की मांग की। उन्होंने ट्वीट किया, "मेरे पिता ने गरीब निर्दोष लोगों के जीवन और घरों की रक्षा करते हुए अपनी जान गंवा दी। आज मेरा परिवार टूट गया है लेकिन उनकी मौत का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए और निश्चित रूप से इसे व्यर्थ नहीं जाना चाहिए। मुझे न्याय चाहिए, मेरे परिवार को न्याय चाहिए!"
Oct 17, 2024, 7:29 PM IST

सभी यात्री सुरक्षित: हिमंत बिस्वा सरमा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट किया, "ट्रेन 12520 अगरतला-LTT एक्सप्रेस के 8 डिब्बे आज 15:55 बजे लुमडिंग के पास डिबालोंग स्टेशन पर पटरी से उतर गए। कोई बड़ी दुर्घटना या चोट नहीं आई है और सभी यात्री सुरक्षित हैं।"
Oct 17, 2024, 6:42 PM IST

महाराष्ट्र: लोनावला के पास हुई बस और कंटेनर की टक्कर

महाराष्ट्र: आज सुबह लोनावला के पास मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे हाईवे पर एक निजी बस और एक अज्ञात कंटेनर ट्रक के बीच टक्कर होने से 23 यात्री घायल हो गए, जिनमें 11 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
Oct 17, 2024, 6:22 PM IST

असम: पटरी से उतरे लोकमान्य तिलक के 2-3 डिब्बे

असम: आज शाम असम के डिबालोंग स्टेशन पर अगरतला-लोकमान्य तिलक टर्मिनस के 2-3 डिब्बे पटरी से उतर गए। इस घटना में कोई हताहत या घायल नहीं हुआ। लुमडिंग में हेल्पलाइन नंबर 03674 263120, 03674 263126 हैं।
Oct 17, 2024, 5:47 PM IST

मैंने कभी नहीं कहा कि मैं मुख्यमंत्री बनना चाहता हूं:अनिल विज

हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद भाजपा नेता अनिल विज ने कहा, "मैंने कभी नहीं कहा कि मैं मुख्यमंत्री बनना चाहता हूं। मैंने एक स्पष्टीकरण दिया था। मेरे कार्यकर्ताओं में एक बात फैला दी गई कि अनिल विज मुख्यमंत्री बनना ही नहीं चाहता, कोई ज़िम्मेदारी लेना ही नहीं चाहता। मैंने उसका स्पष्टीकरण दिया था कि मुझे पार्टी ने जो दायित्व दिया है, मैंने उसे निभाया है। और अगर ये(मुख्यमंत्री) दायित्व मुझे देंगे तो मैं उसे निभाऊंगा।"
Oct 17, 2024, 5:45 PM IST

बरेली में 400 छात्रों से हुई छोखाधड़ी, दी गई फर्जी डिग्री: एसपी मानुष पारीक

बरेली: एसपी मानुष पारीक ने बताया कि खुसरो कॉलेज द्वारा 400 छात्रों से धोखाधड़ी करते हुए उन्हें फर्जी डी.फार्मा डिग्री दी गई। छात्रों से कॉलेज ने लगभग 3 करोड़ 70 लाख रुपए लिए थे। 4 मामले दर्ज़ करके 3 लोगों को गिरफ़्तार करके जेल भेजा गया है। आज 3 अन्य अभियुक्तों को जेल भेजा जा रहा है। आगे की विधिक कार्रवाई प्रचलित है।
Oct 17, 2024, 5:43 PM IST

नाकामी छिपाने के लिए एनकाउंटर कर रही हैं सरकार: अखिलेश यादव

बहराइच हिंसा मामला: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बाराबंकी में कहा, "लगातार इस प्रकार की घटनाएं हो रही हैं और ये घटनाएं सरकार की नाकामी के कारण हो रही हैं। सरकार अपनी नाकामी छिपाने के लिए एनकाउंटर कर रही हैं। एनकाउंटर, हाफ एनकाउंटर, और भी कई परिभाषाएं हैं जो सरकार ने बनाई है। अगर एनकाउंटर से ही कानून-व्यवस्था बेहतर हो रही होती तो अभी उत्तर प्रदेश कई आंकड़ों में दूसरे प्रदेशों से अच्छा होता... यह प्रशासनिक विफलता थी कि जब वहां(बहराइच) कार्यक्रम पुलिस की जानकारी में था तो आखिरकार वे शांतिपूर्ण तरीके से कार्यक्रम संपन्न क्यों नहीं करवा पाए?... एनकाउंटर करना और नफरत को बढ़ावा देना, यह इस सरकार के काम करने का नया तरीका है... यह कहां की न्याय व्यवस्था है?... "
Oct 17, 2024, 4:55 PM IST

लॉरेंस बिश्नोई के लोगों की गिरफ्तारी के लिए कनाडाई सरकार से अनुरोध किया: विदेश मंत्रालय

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल कहते हैं, "हमने लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह के लोगों की गिरफ्तारी के लिए कनाडाई पक्ष से कुछ अनुरोध साझा किए थे। उन्होंने हमारी मुख्य चिंताओं पर कोई कार्रवाई नहीं की है। इसके पीछे एक राजनीतिक मकसद भी है।"
Oct 17, 2024, 4:44 PM IST

बहराइच में दुकानें जलाने वाले दंगाइयों को होनी चाहिए सजा: इमरान मसूद

बहराइच एनकाउंटर: कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा, "दुकानें जलाने वाले दंगाइयों को भी सज़ा होनी चाहिए। दंगाइयों को किसी धर्म से क्यों जोड़ते हो? जिन्होंने पूरा बाज़ार जला दिया और महिलाओं से बदसलूकी की, उनका भी इलाज करना चाहिए।"
Oct 17, 2024, 4:37 PM IST

UP सरकार में हो रही फर्जी एनकाउंटर: अजय राय

बहराइच एनकाउंटर पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा, "सरकार शुरू से ही फर्जी एनकाउंटर करा रही है... वे सिर्फ अपनी विफलता को छिपाने की कोशिश कर रहे हैं।"
Oct 17, 2024, 3:42 PM IST

Bahraich: मुठभेड़ में 2 को लगी गोली, 5 अन्य गिरफ्तार

Bahraich Encounter: बहराइच हिंसा के 2 आरोपियों को मुठभेड़ में लगी गोली, नेपाल भाग रहे थे, 5 अन्य गिरफ्तार
Oct 17, 2024, 3:23 PM IST

बहराइच हिंसा: सरफराज और तालिब का हुआ एनकाउंटर

रामगोपाल मिश्रा को गोली मारने वाले सरफराज और तालिब का हुआ एनकाउंटर
Oct 17, 2024, 3:22 PM IST

रवींद्र वसंतराव चव्हाण लड़ेंगे उपचुनाव

रवींद्र वसंतराव चव्हाण होंगे उपचुनाव में नांदेड़ लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार
Oct 17, 2024, 3:18 PM IST

बिना हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस बने ही CJI बनेंगे जस्टिस खन्ना

Justice Sanjiv Khanna:बिना हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस बने ही CJI बनेंगे जस्टिस संजीव खन्ना, बेहद खास रहा है करियर
Oct 17, 2024, 3:18 PM IST

क्या रुपाली गांगुली की वजह से स्टार्स ने छोड़ा अनुपमा?

क्या रुपाली गांगुली की वजह से स्टार्स ने छोड़ा अनुपमा? रुशद राणा ने कहा- 'वो इतनी नीचे गिरेंगी नहीं'
Oct 17, 2024, 3:17 PM IST

महायुति की चुनावी रेवड़ियों के बदले MVA का प्लान तैयार!

Maharashtra Chunav: महायुति की चुनावी रेवड़ियों के बदले MVA का प्लान तैयार! इन गारंटियों से होगा बेड़ा पार?
Oct 17, 2024, 3:17 PM IST

महाराष्‍ट्र चुनाव: MVA की सीट शेयरिंग में अब कूदी सपा

महाराष्‍ट्र चुनाव: MVA की सीट शेयरिंग में अब कूदी सपा, सीटों की मांग करते हुए दे दी चेतावनी
Oct 17, 2024, 3:14 PM IST

आसमान छूते सब्जियों के दाम के कारण लोगों ने खपत में की कमी

आसमान छू रहे हरी सब्जियों के दाम, महंगाई से निपटने के लिए 29 फीसदी परिवार ने खपत पर लगाई लगाम, देखें रिपोर्ट
Oct 17, 2024, 3:13 PM IST

विवान कपूर ने जीता सिल्वर मेडल

आईएसएसएफ विश्व कप 2024 फाइनल: विवान कपूर ने ट्रैप शूटिंग में 44 के स्कोर के साथ रजत पदक जीता।
Oct 17, 2024, 2:35 PM IST

सैनी सहित पांच ओबीसी के नेताओं को कैबिनेट में जगह

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सहित पांच ओबीसी के नेताओं को कैबिनेट में जगह दी गई है. इसके अलावा दो दलित समुदाय , दो जाट और दो ब्राह्मण समाज से मंत्री बने हैं।
Oct 17, 2024, 2:32 PM IST

रेलवे ने एडवांस टिकट बुकिंग के नियमों में किया बड़ा बदलाव

Indian Railway Big Breaking: रेलवे ने अब एडवांस बुकिंग की अवधि घटाकर 60 दिन की, जानें कबसे होगा प्रभावी
Oct 17, 2024, 2:31 PM IST

शीर्ष नेतृत्व ने श्रुति चौधरी को जो जिम्मेदारी दी है

शीर्ष नेतृत्व ने श्रुति चौधरी को जो जिम्मेदारी दी है, उसका वो ईमानदारी से पालन करेंगी: भाजपा सांसद किरण चौधरी
Oct 17, 2024, 2:30 PM IST

इन नेताओं ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली

भाजपा विधायक अरविंद कुमार शर्मा, श्याम सिंह राणा, रणबीर सिंह गंगवा और कृष्ण बेदी ने हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+