Shruti Choudhry Minister: हरियााणा के तोशाम में भाई को हराकर श्रुति चाैधरी बनीं मंत्री, अंग्रेजी में ली शपथ

Shruti Choudhry Haryana Minister: हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले की लाडवा सीट से भाजपा विधायक नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) ने 17 अक्‍टूबर 2024 को हरियाणा मुख्‍यमंत्री पद की शपथ ली। 15वीं हरियाणा विधानसभा के चुनाव में 48 सीटें जीतने के बाद भाजपा ने नायब सिंह सैनी को ही दुबारा सीएम बनने का मौका दिया है। श्रुति चौधरी पहली मंत्री, जिन्‍होंने अंग्रेजी में शपथ ली।

हरियाणा भाजपा सरकार 2024 का शपथ ग्रहण समारोह दोपहर सवा एक बजे चंडीगढ़ से सटे पंचकूला के सेक्‍टर 5 स्थित दशहरा ग्राउंड में हो रहा, जिसमें नायब सैनी सरकार-2 में हरियाणा के नए मंत्रियों को भी शपथ दिलाई जाएगी।

Haryana Oath Ceremony 2024 Shruti Choudhry

श्रुति चौधरी का जीवन परिचय

हरियाणा की भाजपा के नायब सिंह सैनी सरकार 2024 में मंत्री बनीं श्रुति चौधरी की उम्र 43 साल है। एलएलबी डिग्री रखने वाली श्रुति चौधरी ने अपने परिवार की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ा रही हैं। हरियाणा के पूर्व मुख्‍यमंत्री बंसीलाल की पोती श्रुति चौधरी ने तोशाम से भाजपा विधायक हैं। हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में श्रुति चौधरी ने तोशाम सीट पर अपने चेचरे भाई अनिरुद्ध चौधरी को हराया है।

Shruti Choudhry Cabinet Minister Haryana

हरियाणा भाजपा की महिला विधायक श्रुति चौधरी की मां किरण चौधरी राज्‍यसभा सांसद हैं। खुद श्रुति चौधरी लोकसभा चुनाव 2009 में भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट से सांसद रही थीं। श्रुति चौधरी के दादा बंसीलाल सीएम रहे। वहीं, इनके पिता सुरेंद्र सिंह और मां किरण चौधरी भी हरियाणा सरकार में मंत्री रहे हैं। बता दें कि भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट से सांसद रहीं श्रुति चौधरी को लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस का टिकट नहीं मिला था। इसके बाद वे अपनी मां किरण चौधरी के साथ बीजेपी में शामिल हो गईं और साल 2024 का विधानसभा चुनाव लड़कर जीता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+