Nayab Singh Saini: नायब सैनी की पत्नी भी लड़ चुकी हैं चुनाव, पति के लिए जमकर मांगे थे वोट, जानिए खास बातें

Who is Nayab Singh Saini Wife Suman: हरियाणा में लगातार तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने जा रही है, आज नायब सिंह सैनी सीएम पद की शपथ लेंगे।

शपथ ग्रहण कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस समारोह में करीब 1 लाख लोगों के शामिल होने की खबर है।

Nayab Singh Wife

आपको बता दें कि भाजपा ने इस बार के चुनाव में 48 सीटों पर कब्जा किया है, नायब सिंह सैनी को करीब 6 महीने पहले ही राज्य की कमान सौंपी गई थी, उन्हें मनोहर लाल खट्टर की जगह मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई थी, जिसे कि उन्होंने बखूबी निभाई।

पहले लोकसभा चुनाव में और उसके बाद विधानसभा चुनाव में सैनी के नेतृत्व में भाजपा ने जबरदस्त प्रदर्शन किया हालांकि 'किसान,जाट और पहलवान' के मुद्दे चुनावों में हावी रहे और भाजपा के खिलाफ एक विरोधी लहर को प्रभावी बनाने की पूरी कोशिश की गई लेकिन जनता ने विरोधियों के सारे प्रयासों पर पानी फेर दिया और उसके हाथ में फिर से राज्य की कमान दे दी।

नायब सिंह सैनी ने 'लॉ' में स्नातक किया है

25 जनवरी 1970 को अंबाला के मिजापुर माजरा गांव में जन्मे नायब सिंह सैनी ने 'लॉ' में स्नातक किया है। सैनी के पिता तेलुराम सैनी सैनिक रह चुके हैं । रा़जनीति में रूचि होने के कारण सैनी ने भाजपा के अंबाला पार्टी कार्यालय से कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में शुरुआत की थी। वो 'अंबाला युवा विंग' के सक्रिय सदस्य हुआ करते थे।

धीरे-धीरे वो अपनी मेहनत से आगे बढ़ते रहे और भाजपा का वो सशक्त 'ओबीसी' चेहरा बन गए और इसी वजह से उन्होंने साल 2014 में नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र (अंबाला जिला) से हरियाणा राज्य चुनाव लड़ा और विजयी हुए।

खट्टर सरकार में राज्य मंत्री थे सैनी

साल 2016 में वो खट्टर सरकार में राज्य मंत्री थे, साल 2019 के भारतीय आम चुनाव में वे कुरुक्षेत्र से संसद सदस्य चुने गए और साल 2023 में उन्हें भाजपा की हरियाणा इकाई का अध्यक्ष बनाया गया और 12 मार्च 2024 को उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री की शपथ ली थी, वो अमित शाह के काफी करीबी माने जाते हैं।

अब तक सफर में पूरा साथ दिया है पत्नी सुमन सैनी ने

पारिवारिक जीवन की बात करें तो उनके अब तक सफर में उनका पूरा साथ दिया है उनकी पत्नी सुमन सैनी ने, जो कि खुद चुनाव लड़ चुकी हैं। साल 2000 में अपने परिवारवालों की पसंद से शादी करने वाले नायब सिंह सैनी की पत्नी सुमन ने साल 2022 में बीजेपी के टिकट पर जिला परिषद का चुनाव लड़ा था।

वो एक पढ़ी-लिखी और मृदभाषी महिला कही जाती हैं। हरियाणा विधानसभा चुनाव में उन्होंने जमकर अपने पति के लिए चुनाव प्रचार किया। राजनीति के इस पॉवर कपल को दो बच्चे (एक बेटा और एक बेटी) हैं। बेटी का नाम अंशिका और बेटे का नाम अनिकेत है। नायब सिंह सैनी के पास कुल संपत्ति 580 करोड़ रुपये है जबकि उनकी पत्नी के पास भी 1.40 लाख कैश है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+