Pune Court के बाहर हत्यारोपी के दोनों हाथ काटने वाले अरेस्ट 5 हमलावर कौन? 30 सेकंड में किए थे 15 वार

Pune Court Mandar Kiwale Attackers Arrested: पुणे में शिवाजीनगर कोर्ट के बाहर दिनदहाड़े हत्या के आरोपी मंदार किवाले पर धारदार हथियार से हमला करने वाले पांच संदिग्धों को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया। शुरुआती जांच में हमले के पीछे 2025 में शुभम चव्हाण की हत्या का बदला लेने की आशंका जताई गई है। किवाले की हालत गंभीर है। उसके सिर और दोनों हाथों में गहरी चोटें आई हैं।

पुलिस के मुताबिक, किवाले के दोनों हाथों में गंभीर चोटें हैं। उसके सिर के पिछले हिस्से में फ्रैक्चर हुआ है और काफी खून बह गया है। हालत काफी गंभीर है। अगले 72 घंटे बेहद अहम हैं। डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है। आइए विस्तार से जानते हैं...

pune-court-mandar-kiwale

कोर्ट से बाहर निकलते ही घेरकर हमला किया

महाराष्ट्र के पुणे में बुधवार, 25 नवंबर को शिवाजीनगर कोर्ट परिसर के बाहर यह वारदात हुई। पुलिस के मुताबिक, 35 वर्षीय मंदार किवाले हत्या के एक मामले में जमानत पर रिहा हुआ था। रिहाई के चार दिन बाद वह उसी मामले से जुड़े काम के सिलसिले में कोर्ट पहुंचा था। दोपहर करीब 1:15 बजे कोर्ट परिसर से बाहर निकलते ही हमलावरों ने उसे निशाना बनाया।

पुलिस उपायुक्त (क्राइम ब्रांच) गौहर हसन के मुताबिक, चार हमलावरों ने धारदार हथियारों से किवाले पर हमला किया और फिर मौके से फरार हो गए। हमले के बाद किवाले को तत्काल ससून जनरल हॉस्पिटल ले जाया गया। पुलिस ने घटनास्थल से दो पिस्तौल और एक मैगजीन भी बरामद की है। जांच की जा रही है कि हमले के दौरान गोली चलाई गई थी या नहीं।

कौन हैं गिरफ्तार किए गए पांच संदिग्ध?

पुणे पुलिस ने घटना के बाद कार्रवाई करते हुए दौंड इलाके से पांच संदिग्धों को गिरफ्तार किया। पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में हमले का संबंध शुभम चव्हाण की हत्या से सामने आया है।

पुलिस के अनुसार, शुभम चव्हाण की 2025 में पुणे के कटराज इलाके में जमीन विवाद के चलते हत्या कर दी गई थी। जांच एजेंसियों को आशंका है कि किवाले पर हमला इसी हत्या का बदला लेने के लिए किया गया। हालांकि, गिरफ्तार किए गए पांचों संदिग्धों की पहचान और हमले में प्रत्येक की भूमिका के बारे में विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दोनों हाथों में गंभीर चोटें, सिर में भी फ्रैक्चर

ससून जनरल हॉस्पिटल के डीन येल्लप्पा जाधव के मुताबिक, किवाले के दोनों हाथों में गंभीर चोटें हैं। उसके सिर के पिछले हिस्से में फ्रैक्चर हुआ है और काफी खून बह गया है। जाधव ने बताया कि गोली उसके दाहिने हाथ और पीठ को छूती हुई निकल गई थी। उन्होंने किवाले की हालत गंभीर बताते हुए कहा कि अगले 72 घंटे बेहद अहम हैं। डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है।

महाराष्ट्र की कानून-व्यवस्था पर विपक्ष ने उठाए सवाल

इस घटना के बाद महाराष्ट्र में कानून-व्यवस्था को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी शुरू हो गई। कांग्रेस विधायक दल के नेता विजय वडेट्टीवार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर घटना को लेकर सरकार पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि पुणे में अपराधियों के हौसले बढ़ रहे हैं और अदालत के बाहर इस तरह का हमला कानून के डर में कमी को दिखाता है। वडेट्टीवार ने पुलिस की भूमिका की जांच कराने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

NCP (SP) सांसद सुप्रिया सुले ने भी पुणे की कानून-व्यवस्था पर चिंता जताई। उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से स्थिति में सुधार के लिए व्यक्तिगत रूप से हस्तक्षेप करने की अपील की। सुले ने कहा कि पुणे देश के प्रमुख शिक्षा केंद्रों और तेजी से बढ़ते शहरों में शामिल है, लेकिन यहां आपराधिक घटनाओं में बढ़ोतरी चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि वह इस मुद्दे का राजनीतिकरण नहीं करना चाहतीं, लेकिन हालात को गंभीरता से लेने की जरूरत है।

Mandar Maruti Kiwale कौन है? Pune Court के बाहर 6 हमलावरों ने 30 सेकंड में किए 15 वार-दोनों हाथ काटे
Mandar Maruti Kiwale कौन है? Pune Court के बाहर 6 हमलावरों ने 30 सेकंड में किए 15 वार-दोनों हाथ काटे
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+