UP Election 2027: आज हुए चुनाव तो उप्र में किसकी सरकार, CM कौन? Score Intelligence सर्वे में 42 सीटें गेमचेंजर

UP Election 2027-Score Intelligence Survey Report: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की औपचारिक घोषणा भले अभी नहीं हुई हो लेकिन राज्य में सियासी पारा हाई होने लगा है। अभी-अभी आई स्कोर इंटेलिजेंस के चुनावी सर्वे रिपोर्ट ने सूबे में सियासी दलों की धड़कने बढा दी है।

देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में 15 अक्टूबर से 23 नवंबर 2026 के बीच 91,429 लोगों के सैंपल साइज पर आधारित इस सर्वे के मुताबिक, अगर आज चुनाव होते हैं तो 403 सीटों वाली यूपी विधानसभा में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) और इंडिया गठबंधन (INDIA) के बीच बेहद कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। बहुमत के लिए 202 सीटों का आंकड़ा जरूरी है, लेकिन स्कोर इंटेलिजेंस के इस ताजा सर्वे में बहुमत किसी को मिलता हुआ नहीं दिख रहा, गोया दोनों प्रमुख गठबंधनों की सीटें इसी जादुई आंकड़े के इर्द-गिर्द घूमती नजर आ रही हैं।

2027 -

NDA Vs INDIA - किसके खाते में कितनी सीटें

Score Intelligence के इस सर्वे में दो अलग-अलग तस्वीरों को सामने रखा गया है। पार्टियों की व्यक्तिगत ताकत और गठबंधन का असर। सर्वे के अनुसार, एनडीए को 181 से 226 सीटें मिलने का गणित बताया गया है, जिसमें अकेले भाजपा को 177 से 215 सीटें मिलने का अनुमान है। उसके सहयोगियों में राष्ट्रीय लोक दल (RLD) को 10, अपना दल (सोनेलाल) को 5, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (ओमप्रकाश राजभर) को 3 से 5 और निषाद पार्टी को 1 से 3 सीटें मिल सकती हैं।

इंडिया गठबंधन के खाते में 174 से 219 सीटें बताई गई हैं, जिसमें अकेले समाजवादी पार्टी को 160 से 202 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। लेकिन यदि सपा और कांग्रेस साथ मिलकर चुनाव लड़ते हैं, तो इंडिया गठबंधन 174 से 219 सीटों तक पहुंचकर सरकार बनाने की मजबूत स्थिति में आ सकता है। जबकि स्कोर इंटेलिजेंस के इस सर्वे में केवल 1 सीट पर हाथी के चलने का अनुमान है। समाजवादी पार्टी की न्यूनतम 160 और अधिकतम 202 सीटों के अनुमान के बीच जो 42 सीटों का अंतर है उन्हें ही इस चुनाव का गेमचेंजर माना जा रहा है।

यह सर्वे ऐसे समय आया है जब सपा द्वारा कांग्रेस को 26 सीटों की पेशकश और कांग्रेस की 120-131 सीटों की मांग पर दोनों दलों के नेताओं के बीच तल्ख बयानबाजी जारी है। सर्वे के वोट-शेयर के आंकड़े दोनों दलों को एक अहम सियासी संदेश देते हैं - टूगेदर वी कैन। यूनाइटेड वी स्टैंड, डिवाइडेड वी फॉल।

ये भी पढें: UP Chunav 2027: 'Shivpal चाचा की दुर्गति, एक जिला पंचायत का टिकट भी न दिला सकते', सपा-कांग्रेस में रार पर BJP
ये भी पढें: UP Chunav 2027: 'Shivpal चाचा की दुर्गति, एक जिला पंचायत का टिकट भी न दिला सकते', सपा-कांग्रेस में रार पर BJP

Score Intelligence Survey - किस पार्टी के कितने वोट?

स्कोर इंटेलिजेंस के हालिया सर्वे में सीट के साथ-साथ अग्रणी पार्टियों के वोट-शेयर का गणित भी लगाया गया है। वोट-शेयर के मोर्चे पर समाजवादी पार्टी बाजी मारती हुई दिख रही है। लेकिन यहाँ एक बात स्पष्ट कर देना चाहिए कि साढे तेरह करोड़ मतदाता वाले राज्य में महज 91 हज़ार लोगों के सांकेतिक जवाबों पर आधारित ये बहुत ही शुरुआती अनुमान है। दूसरा, वोट-शेयर और सीट जीतना दोनों अलग बात है।

  • समाजवादी पार्टी: 36.98%
  • भाजपा: 36.69%
  • बसपा: 11.45%
  • कांग्रेस: 7.67%
  • अपना दल (एस): 1.23%
  • सुभासपा: 0.80%
  • निषाद पार्टी: 0.51%

इन आंकड़ों का सीधा मतलब है कि सपा का वोट शेयर भाजपा से मामूली आगे (0.29%) होने के बावजूद, वह अपने दम पर स्पष्ट बहुमत (202+) की गारंटी हासिल करती नहीं दिख रही। लेकिन अगर कांग्रेस का 7.67 फीसदी वोट शेयर उसके साथ जुड़ता है, तो तस्वीर पूरी तरह बदल जाती है। यही वजह है कि राजनीतिक विश्लेषक इस गठबंधन को 2027 में विपक्ष के लिए सबसे बड़ा 'गेम चेंजर' मान रहे हैं।

2027 - 2022

योगी नंबर-1 CM च्वायस, फिर भी भाजपा के लिए क्यों है चिंता?

  • योगी आदित्यनाथ: 35.29%
  • अखिलेश यादव: 26.50%
  • मायावती: 8.59%

सर्वे का सबसे दिलचस्प पहलू मुख्यमंत्री की पसंद को लेकर है। इस मोर्चे पर योगी आदित्यनाथ ने एकतरफा बढ़त बनाए रखी है। सीएम चेहरे के तौर पर योगी आदित्यनाथ अपने मुख्य प्रतिद्वंद्वी अखिलेश यादव से करीब 8.79 फीसदी आगे हैं। इसके बावजूद पार्टी के स्तर पर भाजपा का वोट शेयर 2022 के विधानसभा चुनाव (41.29%, 255 सीटें) के मुकाबले गिरकर 36.69% पर आता दिख रहा है।

दूसरी ओर, 2022 में 32.06% वोट और 111 सीटें पाने वाली सपा का ग्राफ लगभग 5 फीसदी चढ़ता दिख रहा है। यह अंतर दर्शाता है कि योगी की व्यक्तिगत लोकप्रियता तो बरकरार है, लेकिन स्थानीय स्तर पर विधायकों के खिलाफ नाराजगी और सपा का पीडीए (PDA) समीकरण भाजपा की राह को पहले जितना आसान नहीं रहने दे रहा।

ये भी पढें: UP Chunav 2027: योगी आदित्यनाथ CM बने रहेंगे या कोई और? मुख्यमंत्री फेस पर केशव मौर्य ने खोले BJP के बंद पत्ते
ये भी पढें: UP Chunav 2027: योगी आदित्यनाथ CM बने रहेंगे या कोई और? मुख्यमंत्री फेस पर केशव मौर्य ने खोले BJP के बंद पत्ते

अन्य सर्वे में क्या है यूपी चुनाव की तस्वीर?

चुनावी सर्वे हमेशा उस समय के राजनीतिक माहौल का एक स्नैपशॉट होते हैं और अंतिम नतीजों की गारंटी नहीं देते। पिछले दो महीनों में आए अन्य सर्वे पर नजर डालें, तो तस्वीर में काफी उतार-चढ़ाव दिखता है।

  • इसी साल सितंबर महीने में आए मैटराइज-न्यूज लीडर सर्वे में भाजपा गठबंधन को 267 सीटों (44% वोट) के साथ प्रचंड बहुमत और सपा गठबंधन को 132 सीटों (38% वोट) का अनुमान जताया गया था।
  • 20 नवंबर 2026 को जारी टीएनपी न्यूज़ ग्राउंड सर्वे में एनडीए को 200-210, इंडिया गठबंधन को 185-195 और बसपा को 5-9 सीटें मिलने की बात कही गई।
  • अक्टूबर में आए जनता की आवाज सर्वे में एनडीए को 183-192 और सपा गठबंधन को 195-204 सीटें मिलने का दावा किया गया था।

स्कोर इंटेलिजेंट समेत हाल में आए सर्वे पर गौर करें तो यह पता लगेगा कि आगामी फरवरी-मार्च 2027 में संभावित यूपी विधानसभा चुनाव काफी रोचक होगा। चुनाव से पहले ये आंकड़े साफ संकेत दे रहे हैं कि इस बार मुकाबला एकतरफा नहीं रहने वाला। जहां भाजपा के सामने 2022 का वोट शेयर वापस पाने और सहयोगी दलों (RLD, अपना दल, सुभासपा, निषाद पार्टी) के साथ वोट ट्रांसफर सुनिश्चित करने की चुनौती है, वहीं अखिलेश यादव के सामने सबसे बड़ा चैलेंज कांग्रेस के साथ सम्मानजनक सीट बंटवारा तय कर विपक्ष के वोटों का बिखराव रोकने का है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+