Anil Vij Minister Haryana: मैं अनिल विज शपथ लेता हूं....सातवीं बार के MLA बने मंत्री, बनना चाहते थे CM
Who is Anil Vij Haryana Minister: हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले की लाडवा सीट से भाजपा विधायक नायब सिंह सैनी ने 17 अक्टूबर 2024 को हरियाणा मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। 15वीं हरियाणा विधानसभा के चुनाव में 48 सीटें जीतने के बाद भाजपा ने नायब सिंह सैनी को ही दुबारा सीएम बनने का मौका दिया है।
हरियाणा भाजपा सरकार 2024 का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार दोपहर एक बजे चंडीगढ़ से सटे पंचकूला के सेक्टर 5 स्थित दशहरा ग्राउंड में हुआ, जिसमें नायब सैनी सरकार-2 में हरियाणा के नए मंत्रियों को भी शपथ दिलाई गई है।

अनिल विज का जीवन परिचय
हरियाणा सरकार 2024 में मंत्री बने अनिल विज की उम्र 71 साल है। BSC स्नातक की डिग्री रखने वाले अनिल विज ने साल 2014 में चुनाव जीतकर तत्कालीन मनोहर लाल खट्टर की सरकार में कैबिनेट मंत्री बने। होम मिनिस्टरी बखूबी संभाली।
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में अंबाला कैंट सीट से सातवीं बार जीतकर 15वीं विधानसभा में पहुंचे अनिल विज कॉलेज में एबीवीपी से जुड़े। 1974 में बैंक में नौकरी की। साल 1970 में परिषद के जनरल सेक्रेटरी बने। साल 1990 में उप चुनाव लड़कर पहली बार हरियाणा विधानसभा पहुंचे। भाजपा के दिग्गज नेता अनिल विज हरियाणा के सबसे सीनियर नेताओं में से एक हैं। लगातार सात बार विधायक बनने का रिकॉर्ड भी इन्हीं के नाम है। साल 2014 में मनोहर लाल खट्टर सरकार में अनिल विज दूसरे सबसे पावरफुल मंत्री रहे।

मनोहर लाल खट्टर सरकार 2014 में मंत्री बने अनिल विज को नायब सिंह सैनी के पहले कार्यकाल में मौका नहीं मिला। जब भाजपा-जेजेपी का गठबंधन टूटा और मनोहर लाल खट्टर की जगह नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री बने तो उन्हें मंत्री नहीं बनाया गया। पंजाबी समुदाय से आने वाले अनिल विज ने सीएम पद के लिए दावा ठोका था। 8 अक्टूबर 2024 को मतगणना के समय अनिल विज ने कहा था कि वे भी सीएम बने सकते हैं। अगली मुलाकात सीएम हाउस में होगी।
हरियाणा सरकार 2024 के मंत्रियों के नाम
1. नायब सिंह सैनी, विधायक लाडवा
मुख्यमंत्री
2. अनिल विज, विधायक अंबाला कैंट
कैबिनेट मंत्री
3. कृष्ण लाल पंवार, विधायक इसराना
कैबिनेट मंत्री
4. राव नरबीर सिंह, विधायक बादशाहपुर
कैबिनेट मंत्री
5. महिपाल ढांडा, विधायक पानीपत ग्रामीण
कैबिनेट मंत्री
6. विपुल गोयल, विधायक फरीदाबाद
कैबिनेट मंत्री
7. अरविंद शर्मा, विधायक गोहाना
कैबिनेट मंत्री
8. श्याम सिंह राणा, विधायक रादौर
कैबिनेट मंत्री
9. रणबीर सिंह गंगवा, विधायक बरवाला
कैबिनेट मंत्री
10. कृष्ण बेदी, विधायक शाहाबाद
कैबिनेट मंत्री
11. श्रुति चौधरी, विधायक तोशाम
कैबिनेट मंत्री
12. आरती सिंह राव, विधायक अटेली
कैबिनेट मंत्री
13. राजेश नागर, विधायक तिगांव
राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
14. गौरव गौतम, विधायक पलवल
राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)












Click it and Unblock the Notifications