Delimitation Bill Winter Session: परिसीमन बिल पर बदल रहा INDIA के साथियों का दिल, गेम करेगी BJP?

Delimitation Bill Winter Session: संसद के शीतकालीन सत्र की तारीखों को लेकर चल रहे सस्पेंस के बीच एक बार फिर परिसीमन विधेयक (Delimitation Bill, 2026) और महिला आरक्षण देश की राजनीति के केंद्र में आ गया है। कहा जा रहा है कि केंद्र सरकार 15 दिसंबर 2026 से शीतकालीन सत्र बुलाने की तैयारी में है, ताकि लोकसभा की सीटें बढ़ाने और परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक को पारित कराया जा सके।

इसी हलचल के बीच INDIA गठबंधन के भीतर से ऐसे संकेत मिलने शुरू हो गए हैं, जिन्होंने सियासी गलियारों में सरगर्मी बढ़ा दी है। बुधवार, 25 नवंबर को मुंबई में एनसीपी (शरद पवार) की कार्यकारी अध्यक्ष और बारामती से सांसद सुप्रिया सुले ने कहा, "जब परिसीमन विधेयक पेश होगा, तब हम उस पर चर्चा करेंगे और अगर वह देशहित में हुआ तो उसका समर्थन करेंगे।"

Supriya Sule on Delimitation Bill
Photo Credit:

इससे पहले 14 नवंबर को भी सुले ने कहा था कि यदि परिसीमन के जरिए सभी राज्यों में लोकसभा सीटों की संख्या में एकसमान 50 फीसदी की बढ़ोतरी होती है, तो उनकी पार्टी इसका समर्थन कर सकती है। सुले का तर्क है कि बारामती जैसे बड़े संसदीय क्षेत्रों में मतदाताओं की संख्या बहुत बढ़ गई है और सीटों के पुनर्गठन से शासन व विकास निधि का बेहतर उपयोग हो सकेगा।

सिर्फ सुप्रिया सुले नहीं, विपक्ष के कई खेमों में दिख रही हलचल

परिसीमन बिल पर विपक्षी एकजुटता में दरार की चर्चा केवल एनसीपी (एसपी) तक सीमित नहीं है। 21 नवंबर को सामने आई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांग्रेस ने भी कहा है कि वह नए परिसीमन विधेयक पर सरकार से चर्चा करने को तैयार है, बशर्ते इस प्रक्रिया को 2027 की जनगणना से अलग रखा जाए।

इस बिल के रास्ते में सबसे बड़ा रोड़ा दक्षिणी राज्यों के दलों की दुविधा है। अप्रैल 2026 में जब यह बिल लाया गया था, तब गृह मंत्री अमित शाह ने भरोसा दिलाया था कि पांच दक्षिणी राज्यों की सीटें कम नहीं होंगी, बल्कि 129 से बढ़कर 195 हो जाएंगी (हिस्सेदारी 23.76% से बढ़कर 23.87%)। इसके बाद तमिलनाडु की राजनीति में भी, खसकर टीवीके प्रमुख विजय के बयानों में पहले की तुलना में नरमी देखी गई है।

इस बीच, शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने 21-22 नवंबर को आरोप लगाया कि सरकार के पास 40-50 सांसदों की कमी है, इसलिए सत्र में देरी की जा रही है और सांसदों को बिल के समर्थन के बदले 150 करोड़ रुपये तक का ऑफर दिया जा रहा है। हालांकि, राउत ने कोई सबूत या नाम पेश नहीं किया और महाराष्ट्र के भाजपा मंत्री गिरीश महाजन ने इसे "बचकाना आरोप" बताकर सिरे से खारिज कर दिया।

अप्रैल 2026 में गिरा था परिसीमन बिल, अब कितनी बदली तस्वीर?

अप्रैल 2026 के विशेष सत्र में सरकार ने संविधान (131वां संशोधन) विधेयक और परिसीमन विधेयक, 2026 पेश किया था, जिसमें लोकसभा की अधिकतम सीटें 550 से बढ़ाकर 850 (815 राज्य + 35 केंद्र शासित प्रदेश) करने और 2011 की जनगणना के आधार पर परिसीमन कर 2029 से पहले 33% महिला आरक्षण लागू करने का प्रस्ताव था।

लेकिन 17 अप्रैल को लोकसभा में हुए मतदान में 528 सांसदों ने हिस्सा लिया। बिल के पक्ष में 298 और विरोध में 230 वोट पड़े। संविधान संशोधन के लिए जरूरी दो-तिहाई बहुमत (352 वोट) से सरकार 54 वोट पीछे रह गई और बिल गिर गया।

संसद में परिसीमन बिल का नंबर गेम - चाबी किसके हाथ?

चूंकि यह संविधान संशोधन विधेयक है, इसलिए अनुच्छेद 368 के तहत इसे दोनों सदनों में अलग-अलग कुल सदस्य संख्या के बहुमत और उपस्थित व मतदान करने वाले सदस्यों के दो-तिहाई (2/3) बहुमत से पास कराना अनिवार्य है। मौजूदा आंकड़ों के हिसाब से तस्वीर कुछ इस प्रकार है।

राज्यसभा में मंजिल के बेहद करीब NDA

राज्यसभा में कुल 245 सीटें हैं, जिनमें 2 सीटें खाली होने के कारण प्रभावी संख्या 243 है। यदि सभी सदस्य मतदान करें, तो 2/3 बहुमत के लिए 163 वोट चाहिए। एनडीए के पास फिलहाल करीब 154 सांसद हैं-यानी वह सिर्फ 9 वोट पीछे है। ऐसे में न तो एनडीए और न ही इंडिया गठबंधन में शामिल बीजू जनता दल (BJD - 5 सांसद) और वाईएसआर कांग्रेस (YSRCP - 4 सांसद) का साथ मिलते ही सरकार उच्च सदन की बाधा आसानी से पार कर सकती है।

लोकसभा में असली परीक्षा (41 वोटों का फासला)

लोकसभा की मौजूदा प्रभावी संख्या 540 है। यदि सभी 540 सांसद वोट डालते हैं, तो 2/3 बहुमत का आंकड़ा 360 होगा। एनडीए की ताकत अप्रैल के 298 से बढ़कर अब करीब 319 सांसदों तक पहुंच चुकी है, लेकिन फिर भी उसे 41 अतिरिक्त वोटों की जरूरत होगी।

संसदीय अंकगणित के जानकारों के मुताबिक, लोकसभा में 41 वोटों का यह अंतर दो रास्तों से पाटा जा सकता है। गैर-गठबंधन और क्षेत्रीय दलों का समर्थन संसद में परिसीमन बिल का रास्ता खोल सकती है। एनसीपी (एसपी) के 8 सांसद, डीएमके के 22 सांसद और दोनों गठबंधनों से बाहर मौजूद करीब 38 सांसद (वाईएसआर कांग्रेस, आप, निर्दलीय व छोटे दल) इस खेल की सबसे बड़ी कुंजी हैं।

सत्ता पक्ष की उम्मीद 'वॉकआउट या गैरहाजिरी' (Abstention) जैसे ब्रह्मास्त्र पर भी होगी। संविधान संशोधन के लिए दो-तिहाई बहुमत केवल 'उपस्थित और मतदान करने वाले' सांसदों से गिना जाता है। यदि मतदान के समय कुछ विपक्षी या क्षेत्रीय दल (जैसे डीएमके, टीएमसी का एक धड़ा या अन्य दल) बिल का समर्थन किए बिना केवल सदन से वॉकआउट कर जाएं या अनुपस्थित रहें, तो बहुमत का जादुई आंकड़ा 360 से घटकर 320-330 के करीब आ सकता है, जहां एनडीए आसानी से बाजी मार सकता है।

Delimitation par अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

Q. परिसीमन विधेयक, 2026 में लोकसभा की कितनी सीटें प्रस्तावित हैं?
A. संविधान (131वां संशोधन) विधेयक और परिसीमन बिल, 2026 में लोकसभा की अधिकतम सदस्य संख्या 550 से बढ़ाकर 850 (815 राज्यों से और 35 केंद्र शासित प्रदेशों से) करने का प्रस्ताव है।

Q. सुप्रिया सुले ने परिसीमन बिल पर क्या कहा है?
A. 25 नवंबर 2026 को मुंबई में एनसीपी (एसपी) सांसद सुप्रिया सुले ने कहा कि बिल पेश होने पर उनकी पार्टी इस पर चर्चा करेगी और यदि यह देशहित में होगा तो इसका समर्थन करेगी। इससे पहले उन्होंने सभी राज्यों में एकसमान 50% सीटें बढ़ाने की वकालत की थी।

Q. संसद का शीतकालीन सत्र 2026 कब से शुरू हो सकता है?
A. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, केंद्र सरकार 15 दिसंबर 2026 से संसद का शीतकालीन सत्र बुलाने पर विचार कर रही है।

Q. क्या परिसीमन बिल पास कराने के लिए भाजपा के पास दोनों सदनों में पूर्ण 2/3 बहुमत है?
A. यदि सभी सांसद मतदान करें, तो एनडीए लोकसभा में 41 वोट और राज्यसभा में 9 वोट पीछे है। हालांकि, गैर-गठबंधन दलों (जैसे BJD, YSRCP) के समर्थन या कुछ विपक्षी दलों के वॉकआउट/गैरहाजिरी से सरकार जरूरी दो-तिहाई बहुमत हासिल कर सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+