Indian Railway Big Breaking: रेलवे ने अब एडवांस बुकिंग की अवधि घटाकर 60 दिन की, जानें कबसे होगा प्रभावी
Indian Railway Big Breaking: भारतीय रेलवे ने ट्रेन टिकट बुकिंग के अपने एडवांस टिकट बुकिंग नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब यात्री ट्रेन के निर्धारित प्रस्थान से केवल 60 दिन पहले IRCTC ट्रेन टिकट बुक कर सकेंगे, जबकि वर्तमान में एडवांस बुकिंग अवधि 120 दिन है। भारतीय रेलवे का नया नियम 1 नवंबर, 2024 से लागू होगा।
खास बात यह है कि एडवांस ट्रेन टिकट बुकिंग के नए नियम पहले से बुक किए गए टिकटों को प्रभावित नहीं करेंगे। यह बदलाव इस बात को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं कि लोग टिकट बुक कर सकें और यात्रा की पहले से प्लानिंग कर लें, लेकिन ट्रेनों के रद्द होने की स्थिति में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

यह बुकिंग की अवधि बढ़ाने के लिए मार्च 2015 में लिए गए निर्णय को उलट देता है। ताज एक्सप्रेस, गोमती एक्सप्रेस जैसी कुछ दिन चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों के मामले में कोई बदलाव नहीं होगा, जिनमें पहले से ही अग्रिम आरक्षण के लिए कम समय सीमा लागू है। आदेश में कहा गया है कि विदेशी पर्यटकों के लिए 365 दिनों की सीमा के मामले में भी कोई बदलाव नहीं होगा।
भारतीय रेलवे ने 2024-25 में 7.5 बिलियन यात्रियों को लाने-ले जाने की योजना बनाई है, जो एक साल पहले की तुलना में 9% अधिक है। अधिक यात्रियों को लाने-ले जाने का यह लक्ष्य अधिक ट्रेनें चलाने और बेहतर सिस्टम और प्रक्रियाओं के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का उपयोग करने पर निर्भर करता है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार, ट्रेनों में यात्रियों की संख्या की जांच के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले AI मॉडल के कारण कन्फर्म टिकटों की दर में 30% से अधिक की वृद्धि हुई है।












Click it and Unblock the Notifications