नायाब सिंह सैनी ने ली हरियाणा के CM पद की शपथ, दूसरी बार बने राज्य के मुख्यमंत्री

Nayab Singh Saini: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता नायब सिंह सैनी ने गुरुवार, 17 अक्टूबर को दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। पंचकुला में हुए शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री शामिल हुए।

हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय सैनी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह के लिए पंचकुला में भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई। इस कार्यक्रम में हजारों लोग शामिल हुए। पंचकुला के दशहरा मैदान में समारोह का आयोजन किया गया था।
यह भी देखें: Timeline: दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री बने नायब सिंह सैनी, जानें उनका सियासी सफर

Nayab Singh Saini

बुधवार को नायब सिंह सैनी ने हरियाणा में अगली सरकार बनाने का दावा पेश किया, जब उन्हें सर्वसम्मति से भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया।

अनिल विज का भी समर्थन

सैनी का नाम विधायक कृष्ण कुमार बेदी ने प्रस्तावित किया और वरिष्ठ नेता अनिल विज ने समर्थन किया, जिन्होंने पहले राज्य के मुख्यमंत्री बनने की इच्छा जताई थी। अमित शाह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षकों के रूप में बैठक में भाग लिया। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, राव इंद्रजीत सिंह और धर्मेंद्र प्रधान और भाजपा नेता बिप्लब देब और मोहन लाल बडोली भी उपस्थित थे।

लाडवा सीट से नायाब सिंह सैनी ने जीता है चुनाव

कार्यवाहक मुख्यमंत्री सैनी को राज्य में विधानसभा चुनावों से पहले पार्टी का मुख्यमंत्री चेहरा घोषित किया गया था। भारत के चुनाव आयोग (ECI) के अनुसार, सैनी ने कांग्रेस के मेवा सिंह को 16,000 से अधिक वोटों के अंतर से हराकर लाडवा विधानसभा क्षेत्र जीता।

सावित्री जिंदल सहित 3 निर्दलीय विधायकों का समर्थन

सत्तारूढ़ बीजेपी ने एग्जिट पोल के परिणामों को गलत साबित करते हुए एक आश्चर्यजनक हैट्रिक जीत हासिल की, जिसमें विपक्षी कांग्रेस की सत्ता में वापसी की भविष्यवाणी की गई थी। शुरुआती रुझानों में पिछड़ने के बावजूद, पार्टी ने शानदार वापसी करते हुए 90 सदस्यीय राज्य विधानसभा में 48 सीटें जीतीं। तीन निर्दलीय विधायक, जिनमें हिसार की सावित्री जिंदल भी शामिल हैं, ने बीजेपी को अपना समर्थन दिया है।
यह भी देखें: Who is Shruti Choudhry: दादा CM, मां-पिता हरियाणा में मंत्री रहे, चचेरे भाई को हराकर अब श्रुति चौधरी दौड़ में

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+